इन 3 कारों के लिए याद रहेगा 2024, लॉन्च के बाद इन्हें खरीदने लगी ग्राहकों की लाइन; सेगमेंट में बनीं नंबर-1
- साल 2024 ऐसी 3 कारों के लिए हमेशा जाना जाएगा जो लॉन्च होते ही भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बन गईं। वैसे, तो इस साल कई नी कार लॉन्च हुई हैं। इनमें ज्यादार कंपनियों के फेसलिफ्ट मॉडल हैं। हम जिन 3 मॉडल की बात कर रहे हैं वो एकदम नए हैं।

साल 2024 ऐसी 3 कारों के लिए हमेशा जाना जाएगा जो लॉन्च होते ही भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बन गईं। वैसे, तो इस साल कई नी कार लॉन्च हुई हैं। इनमें ज्यादार कंपनियों के फेसलिफ्ट मॉडल हैं। हम जिन 3 मॉडल की बात कर रहे हैं वो एकदम नए हैं। इसमें टाटा कर्व, महिंद्रा XUV 3XO और MG विंडसर EV शामिल है। ये तीनों कार अपने-अपने सेगमेंट में सुपरहिट हो चुकी हैं। टाटा कर्व ने जहां CUV (क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल) सेगमेंट में अपनी जगह बनाई। तो सब 4-मीटर SUV सेगमेंट में XUV 3XO ने झंडे गाड़ दिए। वहीं, विंडसर EV देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में नंबर-1 बन गई।
2024 में लॉन्च इन 3 कारों का दबदबा | |||
महीना | महिंद्रा XUV 3XO | टाटा कर्व | MG विंडसर EV |
जून | 8,500 | - | - |
जुलाई | 10,000 | - | - |
अगस्त | 9,000 | 3,455 | - |
सितंबर | 9,000 | 4,763 | - |
अक्टूबर | 9,562 | 5,351 | 3,116 |
नवंबर | 7,656 | 5,101 | 3,144 |
टोटल | 53,718 | 18,670 | 6,260 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6e
₹ 18.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.43 - 51.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा XUV 3XO की डिटेल
महिंद्रा XUV 3XO कंपनी की न्यू एंट्री लेवल SUV है। कंपनी ने इस में कई शानदार फीचर्स दिए हैं, जिसकी दम पर ये सेगमेंट में दूसरे मॉडल को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपए है। बता दें कि कंपनी ने इसे MX1, MX2, MX2 प्रो, MX3, MX3 प्रो, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें इंजन के हिसाब से कुल 25 ट्रिम मिलेंगे।
महिंद्रा XUV 3XO को 16 सिंगल-टोन और टू-टोन कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इसमें स्टील्थ ब्लैक के साथ सिट्रीन येलो, गैल्वेनो ग्रे के साथ डीप फॉरेस्ट, स्टील्थ ब्लैक के साथ ड्यून बेज, गैल्वेनो ग्रे के साथ नेबुला ब्लू, स्टील्थ ब्लैक के साथ एवरेस्ट व्हाइट, स्टील्थ ब्लैक के साथ गैलेक्सी ग्रे, गैल्वेनो ग्रे के साथ स्टील्थ ब्लैक, स्टील्थ ब्लैक के साथ टैंगो रेड, सिट्रीन येलो, डीप फॉरेस्ट, एवरेस्ट व्हाइट, स्टील्थ ब्लैक, गैलेक्सी ग्रे, नेबुला ब्लू, ड्यून बेज और टैंगो रेड शामिल हैं।
महिंद्रा XUV 3XO के वैरिएंट वाइज डिटेल के लिए यहां क्लिक करें।
टाटा कर्व EV की डिटेल
टाटा कर्व EV में आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है। इसमें अट्रैक्टिव फ्रंट फेशिया दिया है, जो स्लीक LED हेडलैम्प और LED DRLs के साथ आता है। पीछे की तरफ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड टेल लैंप भी हैं। इसमें क्लोज्ड ऑफ फ्रंट ग्रिल, स्लोपिंग रूफलाइन, 18-इंच एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और व्हील आर्च पर पियानो ब्लैक एलिमेंट भी हैं। शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ इसकी स्पोर्टी अपील और भी बढ़ जाती है, जबकि यह एयरोडायनामिक रूप से डिजाइन किए गए एलॉय व्हील दिए हैं।
टाटा कर्व EV को कुल 5 मोनोटोन शेड्स में पेश किया गया है। इनमें प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज शामिल हैं। इनमें से तीन शेड्स नेक्सन EV से लिए गए हैं, जिसमें प्योर ग्रे कर्व EV के लिए यूनिक है। कर्व EV के साथ कोई डुअल-टोन फिनिश नहीं दी गई है। इसे 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड में लॉन्च किया है। इसमें 500 लीटर बूट स्पेस दिया है, जिसे 973 लीट तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक में 35 लीटर स्पेस मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।
कर्व EV में बेहद शानदार केबिन दिया है। इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, टच और टॉगल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें हरमन द्वारा 12.3 इंच फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है।
सीटिंग के मामले में कर्व EV में 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटों के साथ वेंटिलेटेड सीटें हैं। इसमें 2 पोजीशन वाली रियर सीट रिक्लाइनिंग फंक्शन भी है। इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट के ड्राइव मोड दिए हैं। इसके कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स में आर्केड.EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन और एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) शामिल हैं।
टाटा कर्व EV की सेफ्टी लिस्ट भी लंबी है। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ADAS फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, i-VBAC के साथ ESP, ड्राइवर डोज-ऑफ अलर्ट के साथ एडवांस्ड ESP, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल दिए हैं। इसमें एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और फ्रंट फॉग लैंप भी मिलेंगे।
अपने वर्ग में सबसे अधिक संख्या में ADAS फीर्स प्रदान करने वाली टाटा कर्व EV में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटमैटिक आपातकालीन ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं।
MG विंडसर EV की डिटेल
MG विंडसर EV में 38kWh के बैटरी पैक मिल रहा है। इसकी रेंज 331Km है। फ्रंट व्हील्स को पावर देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर 134bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसमें चार ड्राइव मोड ईको, ईको+, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं। कार के अंदर सीटों पर क्विल्टेड पैटर्न मिलता है। इसमें 15.6-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो कॉमेट पर मिलने वाले समान OS पर चलता है। इसमें शानदार सीटबैक ऑप्शन है, जो इलेक्ट्रिकली 135 डिग्री तक झुक सकता है।
इसमें आपको USB चार्जिंग पोर्ट, रियर AC वेंट और कप होल्डर के साथ एक सेंटर आर्मरेस्ट भी मिलता है। इसमें वायरलेस फोन मिररिंग, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, रियर AC वेंट के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रिक्लाइनिंग रियर सीट, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर ऑफर करती है। इसमें कई लैंग्वेज में नॉइज कंट्रोलर, जियो ऐप्स और कनेक्टिविटी, TPMS, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और एक फुल LED लाइट दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।