इस छोटी SUV के नसीब में परमानेंट शामिल हो गई नबंर-1 की कुर्सी, कीमत सिर्फ ₹6 लाख; ये फ्रोंक्स या एक्सटर नहीं
- मार्च 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने हुंडई क्रेटा ने सभी को चौंकाते हुए नंबर-1 की पोजीशन हथिया ली। हालांकि, देश के सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एक बार फिर टाटा पंच का जलवा देखने को मिला।

मार्च 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने हुंडई क्रेटा ने सभी को चौंकाते हुए नंबर-1 की पोजीशन हथिया ली। हालांकि, देश के सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एक बार फिर टाटा पंच का जलवा देखने को मिला। दरअसल, पंच की पिछले महीने 17,714 यूनिट बिकीं। जबकि मार्च 2024 में ये आंकड़ा 17,547 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसे 1% की ग्रोथ मिली। पंच की गिनती देश की सबसे सस्ती SUV में होती है। वहीं, ये देश की सबसे सेफ कारों में से भी एक है। इसे ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है।
मार्च के साथ पंच फाइनेंशियल ईयर 2025 में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी 1,96,572 यूनिट बिकीं। ये मारुति वैगनआर (1,98,451 यूनिट) के बाद दूसरे नंबर पर रही। हालांकि, पंच फाइनेंशियल ईयर 2024 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। तब इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी थीं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई एक्सटर, मारुति फ्रोंक्स, निसान मैग्नाइट, सिट्रोन C3 जैसे मॉडल से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 6.2 - 10.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kiger
₹ 6.1 - 11.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Triber
₹ 6.1 - 9.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.52 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.74 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। इसे इलेक्ट्रिक मॉडल में भी खरीद सकते हैं।बता दें कि पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,99,900 रुपए है।
टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो AC, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। सेफ्टी के नजरिए से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।