नेक्सन EV सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका, 31 मार्च तक मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट; देखें पूरी डिटेल
- टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में नेक्सन EV काफी पॉपुलर मॉडल है। कंपनी इसे बड़े बैटरी पैक, ज्यादा पावर और ज्यादा फीचर्स के साथ अपडेट कर चुकी है। इस मॉडल को नेक्सन EV 45 नाम दिया गया है।

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में नेक्सन EV काफी पॉपुलर मॉडल है। कंपनी इसे बड़े बैटरी पैक, ज्यादा पावर और ज्यादा फीचर्स के साथ अपडेट कर चुकी है। इस मॉडल को नेक्सन EV 45 नाम दिया गया है। इसे 40.5kWh से रिप्लेस किया गया है। वहीं, 40.5kWh पैक बंद कर दिया है। इसकी ARAI सर्टिफाइट रेंज 489km है। कंपनी इस कार पर इस महीने 40 हजार रुपए तक का डिस्काउंट भी दे रही है। डिस्काउंट की लिस्ट में ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस जैसे फायदे मिलेंगे। इस ऑफर का फायदा 31 मार्च तक मिलेगा।
टाटा नेक्सन EV पर डिस्काउंट मार्च 2025 | ||||||
MY20024 | रेंज | चार्जर | वैरिएंट | ग्रीन बोनस | एक्सचेंज/स्क्रैपेज | कुल डिस्काउंट |
नेक्सन EV 3.0 | All | All | All | 20,000 | 20,000 | 40,000 |
सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 4e
₹ 13 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Windsor EV
₹ 13.5 - 15.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ARAI सर्टिफाइट रेंज 489km
नेक्सन EV में 45kWh का बैटरी पैक दिया है। कंपनी का कहना है कि नया बैटरी पैक 15% ज्यादा एनर्जी-डेंसिटी वाला है, इसलिए यह 40.5kWh यूनिट जितनी ही जगह लेता है, लेकिन इसका वजन थोड़ा ज्यादा है। इस तरह, इसकी ARAI सर्टिफाइट रेंज 489km है, जो 40.5kWh यूनिट की तुलना में 24km ज्यादा है। टाटा का कहना है कि नेक्सन EV 45 के लिए रियल-वर्ल्ड C75 साइकिल रेंज लगभग 350 से 370km है। ब्रांड के C75 चक्र को लगभग रियल वर्ल्ड की ड्राइविंग रेंज का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया जाता है।
रियल वर्ल्ड रेंज की बात करें तो 7.9km/kWh की एवरेज सिटी इफिसियंसी और 7.67km/kWh की एवरेज हाईवे इफिसियंसी हासिल की। इसके चलते फुल चार्ज पर 350Km (सिटी और हाईवे) रेंज प्राप्त हुई। इसकी तुलना में 40.5kWh वर्जन से 273Km की रेंज मिली। ये टेस्टिंग ईको मोड में की गई। जहां टॉर्क कुल आउटपुट के लगभग 70% तक सीमित है। इसकी टॉप स्पीड भी सीमित है। रीजन ब्रेकिंग को शहर में लेवल 2 और हाईवे पर लेवल 1 (सबसे कम अग्रेसिव) पर सेट किया गया था।
बड़ी बैटरी के साथ, अपडेटेड नेक्सन ईवी 5hp अधिक बनाता है। इसमें एक नया पैनोरमिक सनरूफ है। 10 से 80% से चार्ज होने का समय भी 40.5kWh यूनिट के 56 मिनट के बजाय 48 मिनट रह गया है। नेक्सन ईवी को क्रिएटिव, फियरलेस, एम्पावर्ड, एम्पावर्ड + और रेड डार्क फॉर्म में खरीदा जा सकता है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।