2 लाख से ज्यादा ग्राहक कर चुके इस छोटी SUV की 'शॉपिंग'; इस साल वैगनआर, क्रेटा से भी ज्यादा बिकी
- साल 2024 खत्म होने में अब सिर्फ 4 दिन ही बाकी है। ये साल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बेहद शानदार रहा। खासकर छोटी SUVs ने इस साल जमकर सुर्खियां बटोरीं। टॉप कारों की लिस्ट में ये सस्ती हैचबैक पर भी भारी पड़ी हैं।

साल 2024 खत्म होने में अब सिर्फ 4 दिन ही बाकी है। ये साल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बेहद शानदार रहा। खासकर छोटी SUVs ने इस साल जमकर सुर्खियां बटोरीं। टॉप कारों की लिस्ट में ये सस्ती हैचबैक पर भी भारी पड़ी हैं। इस साल अब तक की सेल्स के जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें टॉप-5 की लिस्ट में 3 SUV शामिल हैं। वहीं, एक हैचबैक और 7-सीटर MPV शामिल रही। जाटो डायनामिक्स (JATO Dynamics) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल टाटा की माइक्रो SUV पंच ने 2023 की टॉपर स्विफ्ट को पीछ छोड़ दिया। वहीं, स्विफ्ट इस साल टॉप-5 की लिस्ट में भी शामिल नहीं है।
टॉप-5 कार सेल्स 2024 (अब तक) | |||
मॉडल | सेल्स 2024 | मॉडल | सेल्स 2023 |
टाटा पंच | 200,678 | मारुति स्विफ्ट | 203,469 |
मारुति वैगनआर | 187,225 | मारुति वैगनआर | 201,301 |
हुंडई क्रेटा | 187,200 | मारुति बलेनो | 193,989 |
मारुति अर्टिगा | 183,782 | मारुति ब्रेजा | 170,588 |
मारुति ब्रेजा | 183,718 | टाटा नेक्सन | 170,312 |
डेटा सोर्स: जाटो डायनामिक्स |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch CNG
₹ 7.23 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.13 - 10.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.41 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस साल टाटा पंच की अब तक 200,678 यूनिट बिक चुकी हैं। जबकि मारुति वैगनआर की 187,225 यूनिट बिकी हैं। हुंडई क्रेटा की 187,200 यूनिट बिकी हैं। मारुति अर्टिगा की 183,782 यूनिट बिकी हैं। वहीं, मारुति ब्रेजा की 183,718 यूनिट बिकी हैं। वहीं, साल 2023 में मारुति स्विफ्ट की 203,469 यूनिट बिकी थीं। वहीं, मारुति वैगनआर की 201,301 यूनिट, मारुति बलेनो की 193,989 यूनिट, मारुति ब्रेजा की 170,588 यूनिट और टाटा नेक्सन की 170,312 यूनिट बिकी थीं।
स्टॉक क्लियर करने ₹1.55 लाख का डिस्काउंट
टाटा मोटर्स इस महीने अपने मॉडल ईयर 2023 (MY2023) पर लाखों का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी जिन मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है उसमें उसकी पॉपुलर पंच SUV भी शामिल है। टाटा के कई डीलर्स के पास इन कारों के MY2023 का स्टॉक बचा हुआ है। कंपनी अपनी पंच SUV पर 1.55 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। डीलर एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस के साथ कुल 1.55 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रहे हैं। खास बात ये है कि पिछले महीने इन मॉडल पर डीलर्स की तरफ से सिर्फ 40,000 रुपए की छूट मिल रही थी। जबकि पंच के 2024 मॉडल पर सिर्फ 20,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है।
टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। टाटा पंच लगातार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 गाड़ियों की लिस्ट में भी बनी रहती है।
सेफ्टी के नजरिए से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।