Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Harrier price hike up to Rs 36000, check all details here

सेफ्टी में अपना लोहा मनवाने वाली ये SUV हुई महंगी, सीधे ₹36,000 तक बढ़ गई कीमत; सबसे सस्ता है ये वैरिएंट

सेफ्टी में अपना लोहा मनवाने वाली टाटा हैरियर SUV अब महंगी हो गई है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की कीमत में सीधे 36,000 रुपये तक बढ़ोतरी की है। आइए इसकी नई प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 Feb 2025 09:13 PM
share Share
Follow Us on
सेफ्टी में अपना लोहा मनवाने वाली ये SUV हुई महंगी, सीधे ₹36,000 तक बढ़ गई कीमत; सबसे सस्ता है ये वैरिएंट

अगर आप टाटा हैरियर (Tata Harrier) खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। टाटा मोटर्स ने जनवरी 2025 से अपने मिड-साइज SUV टाटा हैरियर (Tata Harrier) की कीमतों में वृद्धि कर दी है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग वैरिएंट्स पर अलग-अलग लागू की गई है, जो 1,000 रुपये से लेकर 36,000 रुपये तक है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:बगैर ड्राइवर स्टेज तक आई टाटा हैरियर EV, फोटो में जानिए सिएरा और अविन्या की खूबी

कौन से वैरिएंट हुए महंगे?

टाटा हैरियर के स्मार्ट (Smart MT) वैरिएंट की कीमत में 1,000 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं, प्योर प्लस (Pure Plus) (S) डार्क एडिशन AT वैरिएंट की कीमत में 21,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बाकी सभी वैरिएंट की कीमतें 36,000 तक बढ़ाई गई हैं।

अब कितनी महंगी हो गई टाटा हैरियर?

नई कीमतों के अनुसार अब टाटा हैरियर (Tata Harrier) की एक्स-शोरूम कीमत अब 15 लाख से शुरू होकर 26.25 लाख तक जाती है।

Tata Harrier EV

टाटा हैरियर ईवी भी जल्द होगी लॉन्च

हाल ही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हैरियर ईवी (Harrier EV) को शोकेस किया था। यह अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी जल्द ही टाटा सिएरा (Tata Sierra) के EV और ICE वर्जन भी बाजार में उतारने वाली है।

लाइनअप में टाटा कर्व डार्क एडिशन

टाटा मोटर्स (Tata Motors) सिर्फ हैरियर (Harrier) और सिएरा (Sierra) तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी अपने कर्व डार्क एडिशन (Curvv Dark Edition) पर भी काम कर रही है। इस नई एडिशन की जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें:मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही महिंद्रा, मारुति, हुंडई के 3 हाइब्रिड मॉडल

क्या टाटा हैरियर की नई कीमतें ग्राहकों को प्रभावित करेंगी?

बढ़ती कीमतों के बावजूद टाटा हैरियर (Tata Harrier) अपने सेगमेंट में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) और महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) जैसी कारों को टक्कर देती रहेगी। नए फीचर्स, दमदार डिजाइन और पावरफुल इंजन की वजह से यह SUV अब भी ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें