टाटा की न्यू कर्व में अब मिलेगा CNG का भी ऑप्शन, कंपनी अगले महीने जोड़ेगी इसमें कई नए वैरिएंट
- टाटा मोटर्स की कर्व कूप SUV को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। लॉन्चिंग के महज 3 महीने के अंदर ही ये कंपनी की बेस्ट सेलिंग लिस्ट में शामिल हो गई है। ऐसे में कंपनी ने अब इसे अपडेट करने का काम भी शुरू कर दिया है।

टाटा मोटर्स की कर्व कूप SUV को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। लॉन्चिंग के महज 3 महीने के अंदर ही ये कंपनी की बेस्ट सेलिंग लिस्ट में शामिल हो गई है। ऐसे में कंपनी ने अब इसे अपडेट करने का काम भी शुरू कर दिया है। दरअसल, कारवाले की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी साल के आखिर तक कर्व मॉडल रेंज में नए वैरिएंट जोड़ने करने वाली है। ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2024 में कर्व को चार नए वैरिएंट मिलने वाले हैं। अभी इस बारे में कोई डिटेल नहीं आई है, लेकिन टाटा कर्व के लिए CNG या डार्क एडिशन वर्जन लाने की संभावना है। इन्हें EV और ICE डेरिवेटिव दोनों में पेश किया जा सकता है।
टाटा कर्व EV वर्तमान में कुल 7 वर्जन में उपलब्ध है, जबकि ICE डेरिवेटिव 34 वर्जन में उपलब्ध है। आने वाले महीनों में इसकी रेंज में नए ऑप्शन जोड़े जाएंगे। कंपनी 2025 में हैरियर और सिएरा के लॉन्च के साथ EV वर्टिकल का विस्तार भी करेगी। अभी कर्व कंपनी के लिए टॉप-3 सेलिंग मॉडल की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। इसने टियागो, अल्ट्रोज, सफारी, हैरियर और टिगोर जैसे मॉडल को सेल्स में पीछे छोड़ दिया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Altroz CNG
₹ 7.55 - 10.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.23 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.99 - 14.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 7.04 - 11.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा कर्व सेल्स के आंकड़े | |
महीना | यूनिट |
अगस्त 2024 | 3,455 |
सितंबर 2024 | 4,763 |
अक्टूबर 2024 | 5,351 |
टोटल | 13,569 |
टाटा कर्व ICE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कर्व को इंजन में कूल एयर पास करने के लिए वेंट के साथ फ्रंट ग्रिल मिलता है, जबकि एयर डैम को अलग तरह से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी कर्व ईवी से अलग हैं, जिसे रेंज बढ़ाने के लिए ज्यादा एरोडायनामिक डिजाइन की आवश्यकता पड़ती है। इसमें बैकलिट टाटा लोगो के साथ चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है।
टाटा मोटर्स का नया 1.2-लीटर GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जिसे हाइपरियन नाम दिया गया है। इसने कर्व के साथ अपनी शुरुआत की है। यह इंजन 124 bhp की पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे या तो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। यह नया इंजन 13.69 लाख की कीमत वाले क्रिएटिव S ट्रिम वैरिएंट से शुरू किया जाता है।
टाटा कर्व क्यूव वैरिएंट में टर्बोचार्ज्ड 1.2-लीटर इंजन मिलता है, जो टाटा नेक्सन को भी पावर देता है। यह इंजन 119 bhp की अधिकतम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दोनों इंजन विकल्प पडल शिफ्टर्स प्राप्त करते हैं, जो गियरबॉक्स के मैनुअल कंट्रोल की अनुमति देता है।
टाटा कर्व के साथ 1.5-लीटर काइरोटेक डीजल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है, जो 117 bhp की अधिकतम पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आता है। टाटा कर्व अपने सेगमेंट में पहली ऐसी एसयूवी है, जिसे डीजल इंजन के साथ डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। डीजल पावरट्रेन के डुअल-क्लच ऑटोमैटिक वैरिएंट पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।