गजब की डिमांड! पिछले साल 46% ग्राहकों ने ली किआ की ये भौकाली SUV, अब तक 5.20 लाख यूनिट सेल; इसने जीता लोगों का दिल
किआ सेल्टोस ने भारतीय बाजार के ग्राहकों का दिल जीत लिया है। पिछले साल 2024 में इस एसयूवी ने कंपनी की कुल बिक्री में 46% की हिस्सेदारी हासिल की। लॉन्चिंग के बाद से अब तक इसकी 5.20 लाख यूनिट सेल हो चुकी हैं। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

किआ इंडिया (Kia India) ने 2019 में भारतीय बाजार में अपनी शुरुआत की थी और अब यह देश की पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में एक मजबूत प्लेयर है। 2024 में किआ इंडिया ने 2,45,000 यूनिट्स की बिक्री की, जो कंपनी की वैश्विक बिक्री का 7.93% हिस्सा है। 2019 में सिर्फ एक मॉडल के साथ शुरुआत करने वाली यह कंपनी अब सेल्टोस, सोनेट, कैरेंस, कार्निवल और EV6 जैसे वाहनों के साथ बाजार में मजबूती से पकड़ रखती है। किआ सेल्टोस ने 2024 में कंपनी की कुल बिक्री में अकेले 46.5% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की। अगस्त 2019 में लॉन्च होने के बाद से इसकी 5.20 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। 2024 में किआ ने 1 लाख से ज्यादा सोनेट एसयूवी की बिक्री की है। इसके साथ ही कैरेंस की बिक्री भी 2 लाख के आंकड़े के करीब है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Benling India Aura
₹ 1.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Benling India Kriti
₹ 64,151

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Benling India Falcon
₹ 69,540

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

HCD India NPS Cargo
₹ 80,850 - 1.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2024 की बिक्री रिपोर्ट
भारत में 2024 की बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक सोनेट ने 1,06,690 यूनिट्स की बिक्री हासिल की। इसके साथ इसने 11वां स्थान हासिल किया था। सेल्टोस ने 73,745 यूनिट्स की बिक्री के साथ 17वां स्थान हासिल किया। वहीं, 7-सीटर कैरेंस ने 63,674 यूनिट्स की बिक्री के साथ 18वां स्थान हासिल किया।
अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान बिक्री
अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान किआ इंडिया ने 1,79,631 यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री की। इसका मार्केट शेयर 8.76% रहा। इसमें सोनेट (77,308 यूनिट्स), सेल्टोस (53,177 यूनिट्स), कैरेंस (48,257 यूनिट्स), कार्निवल (599 यूनिट्स), EV6 (290 यूनिट्स) की बिक्री शामिल है।
भविष्य की योजनाएं: किआ सायरोस
1 फरवरी 2025 को लॉन्च होने वाली किआ सायरोस से कंपनी की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। 2024 में किआ ने वैश्विक स्तर पर 30.89 लाख यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें 6,38,000 इलेक्ट्रिफाइड वाहनों का योगदान रहा है। इसमें हाइब्रिड वाहनों की बिक्री 3,67,000 यूनिट्स (+20% YoY) रही है। इसके अलावा EVs की बिक्री 2,01,000 यूनिट्स (+10.2% YoY) थी। किआ ने 2025 में 32.2 लाख यूनिट्स की वैश्विक बिक्री का लक्ष्य रखा है।
किआ इंडिया ने कम समय में भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सेल्टोस और सोनेट जैसे उत्पादों ने कंपनी को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। सायरोस की लॉन्चिंग के साथ किआ इंडिया की बाजार हिस्सेदारी और बढ़ने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।