इन भौकाली SUVs के दम पर महिंद्रा बनी स्टार, दिसंबर की बिक्री में आई 18% की उछाल; सुपरहिट रहा ये मॉडल
महिंद्रा ने दिसंबर 2024 में 18% की ग्रोथ दर्ज की है। ये स्कॉर्पियो N, थार रॉक्स, XUV700 थी, जिसकी दम पर कंपनी ने 18% की ग्रोथ दर्ज की। आइए सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra) ने दिसंबर 2024 में अपने सेल्स में 18% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने में 41,424 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे हैं, जो पिछले साल दिसंबर के 35,174 यूनिट्स के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसके अलावा अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच महिंद्रा ने 4,02,360 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की है, जो 2023 के इसी टाइम पीरियड में बेचे गए 3,33,777 यूनिट्स से 21% ज्यादा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.85 - 24.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio Classic
₹ 13.62 - 17.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.35 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

GT Force Drive Pro
₹ 85,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा की सफलता का रहस्य
महिंद्रा की इस सफलता का श्रेय उसकी लोकप्रिय एसयूवी मॉडल्स जैसे थार रॉक्स, स्कॉर्पियो N, स्कॉर्पियो क्लासिक, थार, XUV700 और XEV 3XO को जाता है। भारत में एसयूवी और क्रॉसओवर वाहनों की बढ़ती डिमांड ने कंपनी के इस ट्रेंड का लाभ उठाने का मौका दिया।
महिंद्रा के टॉप परफॉर्मिंग मॉडल
महिंद्रा थार रॉक्स
2024 में लॉन्च हुई महिंद्रा थार रॉक्स ने भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन किया। ये एसयूवी ऑफ-रोडिंग प्रेमियों के बीच हिट साबित हुई।
स्कॉर्पियो N और स्कॉर्पियो क्लासिक
स्कॉर्पियो N ने अपने प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के चलते बिक्री में अहम योगदान दिया। वहीं, स्कॉर्पियो क्लासिक ने अपनी विश्वसनीयता से ग्राहकों को प्रभावित किया।
XUV700
यह एसयूवी अपने एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स और पावरफुल इंजन के चलते महिंद्रा की बेस्ट-सेलिंग कारों में शामिल रही।
XEV 3XO और BE इलेक्ट्रिक एसयूवी
महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक रेंज में XEV और Born Electric (BE) के तहत XEV 9e और BE 6e लॉन्च किए, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हुए।
भविष्य की योजनाएं
महिंद्रा इस साल भी भारतीय बाजार में कई बड़े प्रोडक्ट्स लाने की योजना बना रही है। इनमें सबसे चर्चित मॉडल महिंद्रा थार का फेसलिफ्ट है, जिसे 2025 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
एसयूवी ट्रेंड का फायदा
पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में एसयूवी और क्रॉसओवर वाहनों की डिमांड में तेजी आई है। महिंद्रा की वाइड रेंज और इनोवेटिव मॉडल्स ने कंपनी को इस ट्रेंड का फायदा उठाने में मदद की है।
महिंद्रा की 2024 की उपलब्धियां उसकी क्वॉलिटी, इनोवेशन और ग्राहकों की जरूरतों को समझने की क्षमता का प्रमाण हैं। आने वाले साल में महिंद्रा के नए मॉडल्स और तकनीकी इनोवेशन इसे भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में और मजबूत बनाएंगे।
महिंद्रा अध्यक्ष ने क्या कहा?
महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि हमने 41,424 एसयूवी बेचीं, जो 18% की ग्रोथ है। यह साल हमारे लिए शानदार रहा, क्योंकि हम Dow Jones Sustainability Index (DJSI) में ऑटो सेक्टर के विश्व लीडर बने। यह रैंकिंग ESG प्रदर्शन के लिए सबसे सम्मानित वैश्विक मानदंड है, जिसमें 13,000 कंपनियां शामिल हैं। हम सभी ग्लोबल ऑटो OEMs में पहले स्थान पर रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।