नवंबर में खाता तक नहीं खोल पाई ये SUV, मार्केट में बुरी तरह हुई फ्लॉप; 4 महीने में सिर्फ 21 ग्राहक मिले
नवंबर 2024 में निसान एक्स-ट्रेल की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई। एक्स-ट्रेल को पिछले 4 महीने में सिर्फ 21 लोगों ने खरीदा है। पिछले महीने तो ये एसयूवी अपना खाता तक नहीं खोल पाई। आइए इसकी पिछले 4 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

नवंबर 2024 में निसान मैग्नाइट की 2,343 यूनिट्स की बिक्री हुई। लेकिन, कंपनी की प्रीमियम एसयूवी एक्स-ट्रेल (X-Trail) की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई। अक्टूबर 2024 में जहां एक्स-ट्रेल की केवल 2 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, वहीं नवंबर 2024 में इसका खाता तक नहीं खुला। पिछले महीने इसकी बिक्री 0 यूनिट रही। आइए इसकी बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Nissan X-Trail
₹ 49.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha FZ-X
₹ 1.36 - 1.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Lectro WINN-X
₹ 49,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
आपको बता दें कि एक्स-ट्रेल (X-Trail) को इस साल सितंबर में भारत में फिर से लॉन्च किया गया था। इसके पिछले मॉडल को 8 साल पहले बंद कर दिया गया था। इस बार एक्स-ट्रेल को CBU (कम्प्लीटली बिल्ट-अप यूनिट) के रूप में लाया गया है, जिसकी वजह से इसकी कीमत काफी अधिक है। माना जा रहा है कि यही कारण है कि इसकी बिक्री में इतनी भारी गिरावट आई है। आइए जरा विस्तार से इसकी पिछले 4 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
निसान X-Trail की पिछले 4 महीने की बिक्री
महीना | बिक्री संख्या |
---|---|
अगस्त 2024 | 6 |
सितंबर 2024 | 13 |
अक्टूबर 2024 | 2 |
नवंबर 2024 | 0 |
ऊपर चार्ट में देखा जा सकता है कि पिछले महीने नवंबर 2024 में एक्स-ट्रेल का खाता तक नहीं खुला। इसके पहले अक्टूबर 2024 में इसकी केवल 2 यूनिट ही बिकी थीं। चार्ट से पता चलता है कि पिछले 4 महीने में इस मॉडल की केवल 21 यूनिट ही सेल हुई हैं। अब आइए एक नजर कंपनी की कुल बिक्री पर नजर डालते हैं।
मॉडल | जून 2024 | जुलाई 2024 | अगस्त 2024 | सितंबर 2024 | अक्टूबर 2024 | नवंबर 2024 |
---|---|---|---|---|---|---|
मैग्नाइट | 2,107 | 2,011 | 2,257 | 2,100 | 3,119 | 2,342 |
X-Trail | - | - | 6 | 13 | 2 | 0 |
मासिक बिक्री (टोटल) | 2,107 | 2,011 | 2,263 | 2,113 | 3,121 | 2,342 |
ऊपर दिए गए चार्ट से पता चलता है कि पिछले महीने निसान की मैग्नाइट ने अकेले दम पर 2,342 यूनिट की बिक्री हासिल की। वहीं, एक्स-ट्रेल का खाता तक नहीं खुला। हालांकि, नवंबर 2024 की बिक्री अक्टूबर 2024 में बेची गई कंपनी की कुल बिक्री से काफी कम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।