कर लीजिए इंतजार! नए अवतार में आ रही देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, रेनो का ये मॉडल भी होगा लॉन्च
अगर आप एक सस्ती 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। जी हां, क्योंकि रेनो बहुत जल्द नई जेनरेशन की 7-सीटर ट्राइबर लॉन्च करने जा रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

फ्रेंच ऑटोमोबाइल कंपनी रेनो (Renault) भारतीय बाजार में अपने नए मॉडलों के साथ बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल, रेनो (Renault) भारत में क्विड (Kwid) हैचबैक, काइगर (Kiger) सब-कॉम्पैक्ट SUV और ट्राइबर (Triber) MPV जैसे लोकप्रिय मॉडल बेचती है। अब कंपनी 2025 की दूसरी छमाही में नई जेनरेशन की ट्राइबर (Triber) MPV और काइगर (Kiger) SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है। साथ ही कंपनी नई रेनो डस्टर SUV 2026 (Renault Duster SUV 2026) में लॉन्च होने वाली है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Renault Kiger
₹ 6 - 11.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Triber
₹ 6 - 8.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Joy e-bike Gen Next Nanu
₹ 77,400 - 88,250

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Joy e-bike Gen Next Nanu Plus
₹ 88,000

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.7 - 6.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
न्यू जेन रेनो काइगर में बड़े बदलाव की उम्मीद
रेनो काइगर SUV (Renault Kiger SUV) को एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है। इसके डिजाइन और फीचर्स में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।
डिजाइन अपडेट्स
इसमें नया फ्रंट प्रोफाइल और रीडिजाइन किया हुआ लाइटिंग सेटअप मिलेगा। इसके अलावा नए अलॉय व्हील डिजाइन देखने को मिलेंगे। कुछ डिजाइन एलिमेंट्स रेनो कार्डियन SUV (Renault Kardian SUV) से इंस्पायर होंगे। रेनो काइगर (Kiger) के इंटीरियर्स में कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इसमें अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेंगे।
इंजन और प्रदर्शन
इसमें मैकेनिकल बदलाव की संभावना कम है। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन उपलब्ध रहेंगे। ट्रांसमिशन विकल्पों की बात करें तो इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होंगे।
नई जेन की रेनो ट्राइबर में क्या होगा खास?
रेनो ट्राइबर MPV (Renault Triber MPV) में नई डिजाइन और 3-लाइन सिटिंग के कारण भारतीय ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। इसके डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ट्राइबर (Triber) के सिल्हूट में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में नई स्टाइलिंग देखने को मिलेगी। रेनो एस्केप MPV (Renault Espace MPV) से इंस्पायर डिजाइन एलिमेंट्स हो सकते हैं। नई ट्राइबर (Triber) में एडवांस फीचर्स जोड़े जाएंगे। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
इंजन में सुधार
वर्तमान मॉडल को पावर की कमी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। खासकर जब तीनों रो सीटें उपयोग में हों। उम्मीद है कि नई ट्राइबर (Triber) में इंजन को अपग्रेड किया जाएगा, जिससे यह पहले से ज्यादा पावरफुल और फ्यूल एफिशिएंट होगी।
2026 में नई रेनो डस्टर SUV की लॉन्चिंग
रेनो डस्टर (Renault Duster) भारत में सबसे बहुप्रतीक्षित SUV में से एक है। इसकी नई जेन को पहले 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब इसे 2026 तक के लिए टाल दिया गया है। नई जेन की डस्टर (Duster) एक बड़े डिजाइन अपडेट और बेहतर प्रदर्शन के साथ आएगी। यह मॉडल Renault के CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जो इसे ज्यादा मजबूत और आधुनिक बनाएगा। इसे पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
रेनो (Renault) की नई जेन की ट्राइबर (Triber), काइगर (Kiger) और डस्टर (Duster) भारतीय ग्राहकों को बेहतर डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार प्रदर्शन का अनुभव देंगी। 2025 और 2026 में ये लॉन्च रेनो (Renault) को भारतीय बाजार में और मजबूती से स्थापित करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।