Hindi Newsऑटो न्यूज़New Nissan Magnite prices increase 2 Percent

6 लाख की ये SUV हो सकती है महंगी, कंपनी कीमतें बढ़ाने की कर रही तैयारी; इतने % होगा इजाफा

  • निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में देश के अंदर 5 लाख यूनिट की सेल्स का माइल स्टोन पार किया है। कंपनी के लिए उसकी ऑल न्यू मैग्नाइट फेसलिफ्ट का भारतीय बाजार के साथ देश के बाहर भी पसंद किया जा रहा है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 Dec 2024 06:58 PM
share Share
Follow Us on
6 लाख की ये SUV हो सकती है महंगी, कंपनी कीमतें बढ़ाने की कर रही तैयारी; इतने % होगा इजाफा

निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में देश के अंदर 5 लाख यूनिट की सेल्स का माइल स्टोन पार किया है। कंपनी के लिए उसकी ऑल न्यू मैग्नाइट फेसलिफ्ट का भारतीय बाजार के साथ देश के बाहर भी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी कारों की कीमतों में 2 प्रतिश तक का इजाफा करने वाली है। नई कीमतें जनवरी 2025 से लागू हो सकती है। बता दें कि कई कंपनियां नए साल में कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली हैं।

बता दें कि कंपनी भारतीय बाजार में अब तक कुल 5,13,241 कारों की बिक्री कर चुकी है। इसी के साथ नई निसान मैग्नाइट SUV समेत अपनी कारों की जबरदस्त मांग के दम पर नवंबर 2024 में निसान ने कुल 9040 कारों की होलसेल बिक्री की है। इसमें घरेलू बाजार में 2342 कारें बेचीं। जबकि, 6698 कारों को एक्सपोर्ट किया। अक्टूबर 2024 से तुलना में कंपनी की कुल होलसेल बिक्री 5570 से 62% बढ़कर 9040 यूनिट पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:अपनी गाड़ी में लगा लो ये वाले टायर, फ्यूल बचेगा और माइलेज बढ़ भी जाएगा

निसान की एक्सपोर्ट में हुआ इजाफा
एक्सपोर्ट में लगातार बढ़ोतरी से कंपनी की सेल्स में काफी इजाफा हुआ है। नवंबर 2024 में एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 222% और मासिक आधार पर 173.5% की वृद्धि दर्ज की गई। नवंबर 2023 में 2081 कारों और अक्टूबर, 2024 में 2449 कारों का एक्सपोर्ट हुआ था। यह प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय बाजार में निसान की लगातार बढ़ती उपस्थिति और ‘मेड इन इंडिया’ व्हीकल के प्रति ग्राहकों के मन में बढ़ते भरोसे एवं विश्वास को दिखाता है।

ये भी पढ़ें:8 लाख की नई अमेज खरीदने के लिए लिया 7 लाख का लोन, तो कितनी बनेगी मंथली EMI?

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट के फीचर्स
इसमें वायरलेस चार्जर, अराउंड व्यू मॉनिटर, न्यू i Key, वॉक अवे लॉक, रिमोट इंजन स्टार्ट इन 60 मीटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। क्लीन एयर के लिए इसमें कंपनी ने एडवांस एयर फिल्टर लगाया है। ऑटो डिम फ्रेमलेस IRVM (Inside Rear-View Mirror) इसको और खास बनाते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग समेत कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें 1.0-लीटर NA पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसका पहला इंजन 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसे 5-स्पीड MT या 5-स्पीड AMT के साथ लिया जा सकता है। यह इंजन 6-स्पीड MT या CVT के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत 6 लाख से शुरू है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें