Hindi Newsऑटो न्यूज़New Honda NX200 launched in India at Rs 1.68 lakh, check all details

होंडा ने मैदान में उतारी अपनी नई धाकड़ बाइक, ठूंसकर भरे TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ, ड्यूल ABS जैसे गजब फीचर्स; कीमत बस इतनी

होंडा NX200 भारत में लॉन्च हो गई है। ये बाइक कई गजब फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आई है। कंपनी ने इसे 1.68 लाख रुपये में लॉन्च किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 Feb 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
होंडा ने मैदान में उतारी अपनी नई धाकड़ बाइक, ठूंसकर भरे TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ, ड्यूल ABS जैसे गजब फीचर्स; कीमत बस इतनी

अगर आप स्पोर्टी और एडवेंचर-टूरिंग बाइक की तलाश में हैं, तो होंडा NX200 (Honda NX200) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। होंडा (Honda) ने इसे भारत में 1.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च किया है। इस नई बाइक में नया TFT डिस्प्ले और ड्यूल-चैनल ABS जैसे कई गजब फीचर्स मिलते हैं। आइए जरा विस्तार से इस बाइक की खासियत जानते हैं।

ये भी पढ़ें:डीलरशिप पर पहुंची नई स्टाइलिश होंडा सिटी, फीचर्स ऐसे कि खरीदने को मजबूर कर देंगे

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda NX500

Honda NX500

₹ 5.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Benelli TRK 502

Benelli TRK 502

₹ 5.85 - 6.35 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Moto Morini X-Cape

Moto Morini X-Cape

₹ 5.99 - 6.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
CFMoto 650MT

CFMoto 650MT

₹ 5.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
CFMoto 650GT

CFMoto 650GT

₹ 5.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Pulsar NS400Z

Bajaj Pulsar NS400Z

₹ 1.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

होंडा NX200 में क्या नया?

होंडा (Honda) ने अपनी पॉपुलर CB200X को NX200 नाम से रिब्रांड किया है। कंपनी का मानना है कि NX सीरीज का नाम भारतीय मार्केट में बेहतर ब्रांड वैल्यू और पहचान रखता है, इसलिए यह बदलाव किया गया है।

नया TFT डिजिटल डिस्प्ले और ब्लूटूथ

होंडा NX200 को अब TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मौजूद है, जिससे राइडर्स को कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिल जाते हैं।

ड्यूल-चैनल ABS – सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड

होंडा (Honda) ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ड्यूल-चैनल ABS जोड़ा है, जिससे बेहतर ब्रेकिंग और कंट्रोल मिलेगा।

दमदार इंजन लेकिन OBD2B कंप्लायंट

होंडा NX200 में 184cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, लेकिन अब यह OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। इसकी पावर आउटपुट पहले जैसा ही है। हालांकि, इसकी फ्यूल एफिशिएंसी की डिटेल सामने नहीं आई है।

स्टाइल और डिजाइन

होंडा NX200 में CB200X जैसा ही एग्रेसिव लुक मिलता है। इसमें थोड़े बहुत नए डिजाइन अपडेट्स मिलते हैं। ये बाइक तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स

इस बाइक के बुकिंग और डिलीवरी की बात करें तो सभी होंडा (Honda) प्रीमियम डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, इसकी डिलीवरी मार्च 2024 से शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:नए इंजन और शानदार माइलेज के साथ आई लोगों की चहेती 125cc होंडा बाइक

क्या होंडा NX200 आपके लिए है सही बाइक?

अगर आप स्पोर्टी डिजाइन, एडवेंचर-टूरिंग स्टाइलिंग और स्मार्ट फीचर्स वाली किफायती बाइक चाहते हैं, तो होंडा NX200 (Honda NX200) एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें