डिजायर, ऑरा, टिगोर से माइलेज में कहां टिकती है नई अमेज, पुराने मॉडल से कितनी बेहतर? जानिए
- होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) की न्यू जेन अमेज मार्केट में आ चुकी है। नया मॉडल, पुराने की तुलना में ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है। साथ ही, इसमें कई कॉस्मेटिक चेंजेस भी किए गए हैं।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) की न्यू जेन अमेज मार्केट में आ चुकी है। नया मॉडल, पुराने की तुलना में ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है। साथ ही, इसमें कई कॉस्मेटिक चेंजेस भी किए गए हैं। कंपनी ने इसकी बेहतर सेफ्टी का भी दावा किया है। सेगमेंट में लेवल-2 ADAS सेफ्टी नाली ये पहली सेडान भी बन गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला न्यू मारुति डिजायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर से होगा। माइलेज के मामले में न्यू अमेज सेगमेंट के दूसरे मॉडल को टक्कर दे पाएगी, चलिए जानते हैं।
न्यू होंडा अमेज और राइवल का माइलेज | ||
मॉडल | पेट्रोल MT | पेट्रोल AT |
नई होंडा अमेज | 18.65Kmpl | 19.46Kmpl |
पुरानी होंडा अमेज | 18.65Kmpl | 18.30Kmpl |
मारुति डिजायर | 24.79Kmpl | 25.71Kmpl |
हुंडई ऑरा | 20.50Kmpl | 20.10kmpl |
टाटा टिगोर | 19.20Kmpl | 19.60Kmpl |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Amaze
₹ 8 - 10.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor EV
₹ 11.99 - 13.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6.3 - 9.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.79 - 10.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 6.49 - 9.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Benling India Aura
₹ 73,000

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बात करें माइलेज को तो नई होंडा अमेज के पेट्रोल MT का माइलेज 18.65Kmpl और पेट्रोल AT का माइलेज 19.46Kmpl है। पुरानी होंडा अमेज के पेट्रोल MT का माइलेज 18.65Kmpl और पेट्रोल AT का माइलेज 18.30Kmpl है। मारुति डिजायर के पेट्रोल MT का माइलेज 24.79Kmpl और पेट्रोल AT का माइलेज 25.71Kmpl है। हुंडई ऑरा के पेट्रोल MT का माइलेज 20.50Kmpl और पेट्रोल AT का माइलेज 20.10kmpl है। टाटा टिगोर के पेट्रोल MT का माइलेज 19.20Kmpl और पेट्रोल AT का माइलेज 19.60Kmpl है।
न्यू होंडा अमेज का पावरट्रेन
अपडेटेड थर्ड-जेनरेशन होंडा अमेज को V, VX और ZX वैरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें सिंगल 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन है। सभी वैरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसमें मिलने वाला पेट्रोल इंजन 89bhp की पावर और 110Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में कैपेबिल है।
28 सेफ्टी फीचर्स से लैस
नई अमेज कई एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे 5-स्टार क्रैश रेटिंग दिला सकते हैं। नए मॉडल में 28 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जिसमें ESC, ब्लाइंड-स्पॉट सहायता के लिए एक लेन वॉच कैमरा, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, सभी 5 लोगों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीट-बेल्ट रिमाइंडर हैं। पुरानी अमेज को ग्लोबल NCAP में 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।