भारत की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार बनी 'ग्रीन कार ऑफ द ईयर', आसपास भी नहीं रहीं BMW और BYD
- देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार MG विंडसर EV इंडियन ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 की विजेता बन गई है। इस कार ने इस कैटेगरी में BMW, BYD जैसी कंपनी के मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया।

देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार MG विंडसर EV इंडियन ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 की विजेता बन गई है। इस कार ने इस कैटेगरी में BMW, BYD जैसी कंपनी के मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया। इस कैटेगरी में दूसरे स्थान पर BMW i5 और तीसरे स्थान पर BYD सील रही। यह ICOTY के लिए एमजी की पहली जीत भी है। इसने 157 पॉइंट हासिल किए। जबकि BMW i5 ने 99 पॉइंट और BYD सील ने 87 पॉइंट हासिल किए। बता दें कि लॉन्च के बाद से ही ये भारतीय बाजार में नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। वहीं, 3 महीने के दौरान इसकी 10 हजार से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।
MG विंडसर की नई कीमतें
>> MG विंडसर को एक्साइट, एक्सक्लूसिव और एसेंस वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत में करीब 50,000 रुपए तकी बढ़ोतरी की गई है। एक्साइट की पुरानी कीमत 13.50 लाख थी जो अब 14 लाख हो गई है। एक्सक्लूसिव की कीमत 14.50 लाख थी, जो अब 15 लाख हो गई है। वहीं, एसेन्स की कीमत 15.50 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 16 लाख हो गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Windsor EV
₹ 13.5 - 15.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Gloster
₹ 38.8 - 43.87 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 14 - 22.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
>> बात करें इसके बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान की तो पहले इसकी कीमत 3.50 लाख रुपए थी, जो बढ़कर 3.90 रुपए हो गई है। ऐसे में अब एक्साइट की नई एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए, एक्सक्लूसिव की नई एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए और एसेन्स की नई एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपए हो गई है।
MG विंडसर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
>> 2024 में लॉन्च होने वाली विंडसर MG की प्रीमियम CUV है। इसे 3 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसमें 38kWh बैटरी पैक है, जो 332Km की रेंज देता है। इसमें एक सिंगल FWD मोटर है जो 134bhp और 200Nm का जनरेट करती है। टॉप-स्पेक वैरिएंट में लेवल-2 ADAS, रियर AC वेंट के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 360-डिग्री कैमरा और एक बहुत ही व्यापक कनेक्टेड कार सूट जैसे फीचर्स दिए हैं।
>> इस इलेक्ट्रिक कार में कई लैंग्वेज में नॉइज कंट्रोलर, जियो ऐप्स और कनेक्टिविटी, TPMS, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और एक फुल LED लाइट दी है। इसमें शानदार सीटबैक ऑप्शन है, जो इलेक्ट्रिकली 135 डिग्री तक झुक सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 13.50 लाख से 15.50 लाख रुपए तक हैं। इसने अपने सेगमेंट में टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा XUV400को भी पीछे छोड़ दिया।
एक्सक्लूसिव वैरिएंट की डिमांड ज्यादा
विंडसर EV के तीन वैरिएंट आते हैं, इसमें बेस (Excite), मिड (Exclusive) और टॉप (Essence) शामिल हैं। इनमें Excite की 15%, Exclusive की 60% और Essence की 25% डिमांड रही है। वहीं, कंपनी ने इस कार के साथ बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किया है। ऐसे में इस कार को बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ सिर्फ 10% लोगों ने बुक किया है। बैटरी के साथ इस कार को 90% लोगों ने बुक किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।