2024 में इस SUV के सामने कोई नहीं टिक पाया, 365 दिन में 1.86 लोगों ने खरीदा; ये विटारा या सेल्टोस नहीं
- हुंडई क्रेटा ने अपनी सेल्स के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं, मिड-साइज SUV सेगमेंट में ये देश की सबसे पॉपुलर कार बनकर सामने आई है। इस सेगमेंट में तगड़े कॉम्पटीशन के बाद भी साल 2024 में इसने अपनी अब तक की सबसे बड़ी ईयरली सेल्स दर्ज की है।

हुंडई क्रेटा ने अपनी सेल्स के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं, मिड-साइज SUV सेगमेंट में ये देश की सबसे पॉपुलर कार बनकर सामने आई है। इस सेगमेंट में तगड़े कॉम्पटीशन के बाद भी साल 2024 में इसने अपनी अब तक की सबसे बड़ी ईयरली सेल्स दर्ज की है। मिड-साइज SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक, वोक्सवैगन ताइगुन और एमजी एस्टर जैसे मॉडल शामिल हैं। हालांकि, हुंडई क्रेटा इन सभी से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही है। स्टैंडर्ड क्रेटा और क्रेटा N लाइन समेत पूरी रेंज की एक्स-शोरूम कीमतें 11 लाख से 20.45 लाख रुपए के बीच है।
2024 में क्रेटा की 186,919 यूनिट बिकीं
हुंडई क्रेटा की 2023 में 1,57,311 यूनिट बिकी थीं। तब ये मिड-साइज SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। वहीं, 2024 में इसकी 1,86,919 यूनिट बिकीं। क्रेटा को ईयरली बेसिस पर 18.8% की ग्रोथ मिली है। यह भारत में किसी भी मिड-साइज SUV द्वारा दर्ज की गई अब तक की सबसे बड़ी ईयरली सेल्स भी है। जनवरी 2024 में मिड-लाइफ अपडेट और मार्च 2024 में परफॉरमेंस-फोकस्ड मॉडल (क्रेटा एन लाइन) की शुरुआत के बाद एसयूवी की पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है। क्रेटा की औसत मासिक बिक्री 2023 में 13,109 यूनिट से बढ़कर 2024 में 15,576 यूनिट हो गई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.41 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6e
₹ 18.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अपडेटेड क्रेटा के इंजन ऑप्शन
क्रेटा में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.5-लीटर MPi पेट्रोल (115PS और 144Nm), 1.5-लीटर कप्पा टर्बो GDi पेट्रोल (160PS और 253Nm) और 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल (116PS और 250Nm) शामिल हैं। MPi पेट्रोल यूनिट को 6-स्पीड MT या IVT ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। डीजल यूनिट को 6-स्पीड MT या 6-स्पीड AT के साथ जोड़ा गया है। टर्बो पेट्रोल यूनिट में स्टैंडर्ड क्रेटा में 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक और क्रेटा N लाइन में 6-स्पीड MT और 7-स्पीड DCT ऑप्शन हैं। क्रेटा N लाइन में केवल टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन हैं।
अपडेटेड क्रेटा के फीचर्स और सेफ्टी
क्रेटा में LED हेडलैंप और टेललैंप, डायमंड-कट एलॉय व्हील, इंटीग्रेटेड 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25-इंच मल्टी-डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर, डुअल-जोन ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, वॉयस-इनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट-रो वेंटिलेटेड सीटें, ड्राइवर सीट के लिए 8-वे पावर एडजस्टमेंट, बोस प्रीमियम और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए हैं। इस SUV में 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, जिनमें 36 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। आपको 70 से ज्यादा सुविधाओं के साथ ब्लूलिंक कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।