सिर्फ ₹4.76 लाख में नई मारुति वैगनआर, यहां से कार लेने पर पूरे ₹1.12 लाख की बचत; ग्राहकों को टैक्स में भारी छूट
CSD कैंटीन से कार लेने वाले ग्राहकों को एक्स-शोरूम कीमत की तुलना में काफी पैसा बच जाता है। मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) भी अब CSD के माध्यम से उपलब्ध हो गई है। CSD से मारुति वैगनआर लेने वाले ग्राहकों के अभी पूरे 1.12 लाख रुपये तक बच सकते हैं। आइए डिटेल्स जानते हैं।

मारुति सुजुकी वैगनआर हैचबैक हमारे देश के जवानों के लिए CSD (Canteen Stores Department) के माध्यम से भी उपलब्ध हो गई है। कैंटीन से कार लेने वाले ग्राहकों को GST में काफी छूट मिलती है, जिस कारण CSD (Canteen Stores Department) ग्राहकों को कारें काफी सस्ते में मिलती हैं। मारुति ने हाल ही में वैगनआर की सीएसडी कीमतों को अपडेट किया है। इसीलिए, आज हम यहां मारुति सुजुकी वैगनआर कैंटीन की कीमतों की तुलना एक्स-शोरूम प्राइस से भी करेंगे, ताकि यह देखा जा सके कि हमारे सैनिक सीएसडी चैनल के माध्यम से वैगनआर खरीदकर कितनी बचत कर सकते हैं?
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 5.54 - 7.33 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 5.37 - 7.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 4.26 - 6.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.99 - 5.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.7 - 8.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.84 - 8.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फरवरी 2025 में मारुति वैगनआर की CSD प्राइस लिस्ट
मारुति वैगनआर की सटीक वैरिएंट-वाइज CSD प्राइस नीचे दी गई हैं…
मारुति सुजुकी वैगनआर की CSD प्राइस लिस्ट फरवरी 2025 | ||
वैरिएंट | पावरट्रेन | CSD प्राइस (w/ GST) |
LXI | 1.0L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 4,76,245 |
VXI | 1.0L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 5,15,450 |
ZXI | 1.2L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 5,39,759 |
ZXI Plus | 1.2L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 5,91,886 |
VXI | 1.0L पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 5,55,352 |
ZXI | 1.2L पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 5,82,009 |
ZXI Plus | 1.2L पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 6,22,729 |
LXI | 1.0L CNG-मैनुअल | Rs. 5,55,594 |
VXI | 1.0L CNG-मैनुअल | Rs. 5,99,677 |
मारुति वैगनआर की CSD और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना
मारुति वैगनआर की सीएसडी और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना करने से पता चलता है कि मानक एक्स-शोरूम कीमत की तुलना में वैगनआर की सीएसडी कीमतें लगभग 88,000 रुपये से लेकर 1.13 लाख रुपये तक कम हैं। आइए नीचे दिए गए चार्ट में मारुति वैगनआर की CSD और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना पर नजर डालते हैं…
मारुति सुजुकी वैगनआर CSD VS एक्स-शोरूम प्राइस कैंपेरिजन | |||
वैरिएंट | एक्स-शोरूम प्राइस | अंतर | CSD प्राइस (w/ GST) |
1.0L पेट्रोल-मैनुअल | |||
LXI | Rs. 5,64,500 | Rs. 88,255 | Rs. 4,76,245 |
VXI | Rs. 6,09,500 | Rs. 94,050 | Rs. 5,15,450 |
1.2L पेट्रोल-मैनुअल | |||
ZXI | Rs. 6,38,000 | Rs. 98,241 | Rs. 5,39,759 |
ZXI Plus | Rs. 6,85,500 | Rs. 93,614 | Rs. 5,91,886 |
1.0L पेट्रोल-ऑटोमैटिक | |||
VXI | Rs. 6,59,500 | Rs. 1,04,148 | Rs. 5,55,352 |
1.2Lपेट्रोल-ऑटोमैटिक | |||
ZXI | Rs. 6,88,000 | Rs. 1,05,991 | Rs. 5,82,009 |
ZXI Plus | Rs. 7,35,500 | Rs. 1,12,771 | Rs. 6,22,729 |
1.0L CNG-मैनुअल | |||
LXI | Rs. 6,54,500 | Rs. 98,906 | Rs. 5,55,594 |
VXI | Rs. 6,99,500 | Rs. 99,823 | Rs. 5,99,677 |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।