बढ़ गई मारुति के सभी मॉडलों की कीमत, ₹32000 तक महंगी हुई सेलेरियो; जानिए मॉडल-वाइज प्राइस हाइक
मारुति सुजुकी ने गुरुवार को अपने सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। बढ़ी हुई नई कीमतें 1 फरवरी, 2025 से लागू होंगी। ग्राहकों को अब मारुति कार खरीदने के लिए 32,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे।

देश में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने गुरुवार को अपने सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। बढ़ी हुई नई कीमतें 1 फरवरी, 2025 से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को मारुति के अलग-अलग मॉडल के लिए 1,500 रुपये से लेकर 32,500 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे। आइए एक नजर डालते हैं मॉडल वाइज बढ़ी हुए कीमतों पर।
मॉडल | इतनी बढ़ी कीमत |
---|---|
S-Presso | 5,000 रुपये तक |
Celerio | 32,500 रुपये तक |
Wagon R | 13,000 रुपये तक |
Swift | 5,000 रुपये तक |
Dzire | 10,500 रुपये तक |
Brezza | 20,000 रुपये तक |
Ertiga | 15,000 रुपये तक |
Eeco | 12,000 रुपये तक |
Super Carry | 10,000 रुपये तक |
Ignis | 6,000 रुपये तक |
Baleno | 9,000 रुपये तक |
Ciaz | 1,500 रुपये तक |
XL6 | 10,000 रुपये तक |
Fronx | 5,500 रुपये तक |
Invicto | 30,000 रुपये तक |
Jimny | 1,500 रुपये तक |
Grand Vitara | Up to Rs 25,000 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi RS Q8
₹ 2.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.49 - 8.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस वजह से बढ़ गए दाम
कीमतोंं में बढ़ोतरी का यह निर्णय बढ़ती इनपुट और ऑपरेटिंग कॉस्ट के कारण लिया गया है। ईटी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी का कहना है कि इसके कारण कंपनी के पास इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हालांकि, मारुति ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कहा कि वह लागत को अनुकूल बनाने और खरीददारों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
शानदार रही है मारुति की बिक्री
मारुति सुजुकी लगातार देश की बेस्ट-सेलिंग कार कंपनी बनी हुई है। अगर बिक्री के लिहाज से देखें तो मारुति ने दिसंबर 2024 में कुल 1,78,248 यूनिट कार बेचीं जो पिछले साल से 30 पर्सेंट अधिक थी। इनमें डोमेस्टिक मार्कट की 1,32,523 यूनिट, निर्यात की गई 37,419 यूनिट और अन्य ओईएम को बेची गई 8,306 यूनिट शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।