Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti first electric suv e vitara is going to be launched soon

जल्द आ रही मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, भारत में हो गई है पेश; 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज

मारुति सुजुकी ई विटारा में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। इसमें एक छोटा 48.8kWh यूनिट और बड़ा 61.1kWh यूनिट शामिल है। कंपनी का दावा है कि ई विटारा सिंगल चार्ज पर ग्राहकों को 500 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगी।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 Feb 2025 01:37 PM
share Share
Follow Us on
जल्द आ रही मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, भारत में हो गई है पेश; 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज

नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, मारुति सुजुकी ने पिछले महीने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारत के लिए ई विटारा को पेश किया था। बता दें कि मारुति सुजुकी ई विटारा (Maruti Suzuki e Vitara) कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो मार्च महीने के आसपास मार्केट में लॉन्च हो सकती है।

इन कारों से होगा मुकाबला

ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी ई विटारा कुल 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इनमें 6 सिंगल-टोन और 4 डुअल-टोन शेड शामिल हैं। ई विटारा की व्हीलबेस लंबाई 2,700 मिमी है। मार्केट में ई विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी, एमजी जेडएस ईवी और महिंद्रा बीई 6 जैसी कारों से होगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens EV

Kia Carens EV

₹ 20 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा इस SUV का जादू, बिक्री में शान से बनी नंबर-1

धांसू फीचर्स से लैस है ईवी

फीचर्स के तौर पर मारुति सुजुकी ई विटारा में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सेंटर दिया गया है। इसके अलावा, ईवी में इन-कार कनेक्टिविटी, लेवल 2 ADAS, मल्टीपल ड्राइव मोड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

500 किमी से ज्यादा मिलेगा रेंज

मारुति सुजुकी ई विटारा में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। इसमें एक छोटा 48.8kWh यूनिट और बड़ा 61.1kWh यूनिट मिलेगा। मारुति सुजुकी का दावा है कि ई विटारा सिंगल चार्ज पर ग्राहकों को 500 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें