स्कॉर्पियो का सपना तोड़ ये 7-सीटर कार बनी 2024 में नंबर-1, कीमत सिर्फ ₹8.69 और माइलेज 26Km
- साल 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट ने सभी को चौंकाया है। एक तरफ जहां मारुति सुजुकी का 40 साल का दबदबा खत्म हुआ। तो दूसरी तरफ, हैचबैक सेगमेंट पर SUVs का दबदबा भी देखने को मिला है।

साल 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट ने सभी को चौंकाया है। एक तरफ जहां मारुति सुजुकी का 40 साल का दबदबा खत्म हुआ। तो दूसरी तरफ, हैचबैक सेगमेंट पर SUVs का दबदबा भी देखने को मिला है। पहली बार इस लिस्ट में पांच SUV, तीन हैचबैक, एक MPV और एक सेडान शामिल रही। खास बात ये है कि इस लिस्ट में दो 4-सीटर मॉडल भी शामिल हैं। इसमें मारुति की अर्टिगा ने अपनी सेल्स डेटा से सभी को चौंकाया है। अर्टिगा टॉप सेलिंग 7-सीटर होने के साथ इस लिस्ट में भी नंबर-3 पोजीशन पर है। इससे पता चलता है कि बीते साल अर्टिगा की डिमांड कितनी हाई रही है। चलिए एक बार सेल्स चार्ज पर नजर डालते हैं।
टॉप-10 कार सेल्स 2024 | |||
रैंक | मॉडल | यूनिट | सीटर |
1 | टाटा पंच | 2,02,031 | 5-सीटर |
2 | मारुति सुजुकी वैगनआर | 1,90,855 | 5-सीटर |
3 | मारुति सुजुकी अर्टिगा | 1,90,091 | 7-सीटर |
4 | मारुति सुजुकी ब्रेजा | 1,88,160 | 5-सीटर |
5 | हुंडई क्रेटा | 1,86,919 | 5-सीटर |
6 | मारुति सुजुकी स्विफ्ट | 1,72,808 | 5-सीटर |
7 | मारुति सुजुकी बलेनो | 1,72,094 | 5-सीटर |
8 | मारुति सुजुकी डिजायर | 1,67,988 | 5-सीटर |
9 | महिंद्रा स्कॉर्पियो | 1,66,364 | 7-सीटर |
10 | टाटा नेक्सन | 1,61,611 | 5-सीटर |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio Classic
₹ 13.62 - 17.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.69 - 13.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.85 - 24.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अब अगर सिर्फ 7-सीटर कारों की डिमांड की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा की साल 2024 में 1,90,091 यूनिट बिकी थीं। जबकि, महिंद्रा स्कॉर्पियो की इस दौरान 1,66,364 यूनिट बिकीं। यानी दोनों के बीच 23,727 यूनिट का अंतर रहा। अर्टिगा की डिमांड में खास बात ये भी रही कि लोगों ने इसे ब्रेजा, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर जैसे मॉडल से ज्यादा पंसद किया।
मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस किफायती MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है।
अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए है। वहीं, इसे पेट्रोल और CNG दोनों इंजन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। भारत में इसका मुकाबला मारुति XL6, किआ कैरेंस, महिंद्रा मराजो, टोयोटा रुमियन, टोयोटा इनोवा, रेनो ट्राइबर जैसे मॉडल से होता है। इतना ही नहीं, 7-सीटर में ये महिंद्रा की स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसे मॉडल को भी कड़ी चुनौती देती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।