पेट्रोल या CNG... ₹5.32 लाख की इस 7-सीटर के इस वैरिएंट की डिमांड ज्यादा, जमकर खरीद रहे लोग
- जब बात देश की सबसे सस्ती 7-सीटर की होती है, तब मारुति सुजुकी की ईको सबसे आगे नजर आती है। वैग सेगमेंट में ये नंबर-1 कार है। वहीं, सस्ती होने के चलते इसे हर महीने 10 से 12 हजार ग्राहक मिल रहे हैं।

जब बात देश की सबसे सस्ती 7-सीटर की होती है, तब मारुति सुजुकी की ईको सबसे आगे नजर आती है। वैग सेगमेंट में ये नंबर-1 कार है। वहीं, सस्ती होने के चलते इसे हर महीने 10 से 12 हजार ग्राहक मिल रहे हैं। खास बात ये है कि कमर्शियली इस व्हीकल का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है। अब इसकी सेलिंग से जुड़ा डेटा सामने आया है। इसके मुताबिक, ईको की पेट्रोल वैरिएंट की डिमांड CNG की तुलना में बढ़ गई है। इसके पेट्रोल वैरिएंट की डिमांड बढ़कर 57% हो गई है। जबकि CNG वैरिएंट की डिमांड 43% है। बता दें कि हाल ही में इस इस कार ने अपनी 15वीं एनिवर्सिरी पूरी की है।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा, "हमारी ईको पूरे देश में हमारे ग्राहकों के लिए ताकत का स्तंभ रही है। गतिशीलता का आनंद प्रदान करने से लेकर उद्यमियों और व्यवसायों की आजीविका को शक्ति प्रदान करने तक, ईको ने एक भरोसेमंद साथी के रूप में अपनी जगह बनाई है। भारत की सबसे पसंदीदा वैन मानी जाने वाली इस वैन ने न केवल शहरी बाजारों में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी पहचान साबित की है।"
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.32 - 6.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz CNG
₹ 7.45 - 10.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.99 - 14.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.23 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।
ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।
इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इसके 5-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें 5.32 लाख रुपए से लेकर 6.58 लाख रुपए तक हैं। वहीं, 7-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए है।
मारुति ईको पर 40 हजार का डिस्काउंट
इस महीने कंपनी ईको की सेल्स में इजाफा करने के लिए तगड़ा डिस्काउंट भी लेकर आई है। इस महीने इस कार को खरीदने पर 40,000 रुपए तक की बचत हो जाएगी। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.32 लाख रुपए है। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा 31 जनवरी तक ही मिलेगा। कंपनी इस महीने कारों की कीमतों में भी इजाफा भी कर सकती है।
मारुति ईको जनवरी 2025 ऑफर्स | ||
ऑफर | MY24 | MY25 |
कैश डिस्काउंट | ₹15,000 तक | ₹10,000 तक |
स्क्रैपेज बोनस | ₹25,000 तक | ₹25,000 तक |
टोटल बेनिफिट्स | ₹40,000 तक | ₹35,000 तक |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।