Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti eeco best sellig car in van sagment in january 2025

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, जिसे बिना शोर किए 11250 लोगों ने खरीद डाला; कीमत ₹5.29 लाख

  • मारुति ने साल के पहले महीने यानी जनवरी 2025 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने कंपनी ने रिकॉर्ड 212,251 यूनिट बेचीं। इस रिकॉर्ड सेल में देश की सबसे पॉपुलर वैन सेगमेंट की ईको का भी अहम रोल रहा।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, जिसे बिना शोर किए 11250 लोगों ने खरीद डाला; कीमत ₹5.29 लाख

मारुति ने साल के पहले महीने यानी जनवरी 2025 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने कंपनी ने रिकॉर्ड 212,251 यूनिट बेचीं। इस रिकॉर्ड सेल में देश की सबसे पॉपुलर वैन सेगमेंट की ईको का भी अहम रोल रहा। दरअसल, पिछले महीने ईको की 11,250 यूनिट बिकीं। हालांकि, जनवरी 2024 में इसकी 12,019 यूनिट बिकी थीं। यानी सालाना आधार पर इस डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। ईको मारुति की ऐसी कार है जिसका ज्यादा जिक्र नहीं होता, लेकिन बिक्री के सामले में ये कई कारों पर भारी पड़ती है। ईको एक यूटिलिटी कार है, जिसे 5, 6 और 7 सीटर फॉर्मेट में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.32 लाख रुपए है।

मारुति सुजुकी ईको की सेल्स
महीनायूनिट
जुलाई 202411,916
अगस्त 202410,985
सितंबर 202411,908
अक्टूबर 202411,653
नवंबर 202410,589
दिसंबर 202411,676
जनवरी 202511,250

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें:मारुति की इस कार से बुरी तरह रूठे ग्राहक, जनवरी में सिर्फ 768 लोगों ने खरीदा

ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।

ये भी पढ़ें:पेट्रोल या डीजल... सिरोस के किस वैरिएंट को लेने में होगा फायदा?

इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इसके 5-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें 5.32 लाख रुपए से लेकर 6.58 लाख रुपए तक हैं। वहीं, 7-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें