भरोसा ऐसा कि बंद आंखों से खरीद रहे लोग ₹7.99 लाख की ये SUV, 1 साल हुआ वेटिंग पीरियड; इस वैरिएंट की सबसे ज्यादा डिमांड
महिंद्रा XUV 3XO का वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसका मतलब है कि जो लोग इसे खरीदने के लिए बुकिंग कर रहे हैं, उन्हें बहुत इसकी डिलीवरी पाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

जनवरी 2025 में महिंद्रा ने XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO) की 8,454 यूनिट्स बेचीं, जिससे यह ब्रांड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। तीसरे नंबर पर XUV700 रही, जिसकी 8,399 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, स्कॉर्पियो (N और क्लासिक मिलाकर) अभी भी सबसे ज्यादा डिमांड में है। महिंद्रा XUV 3XO की भारी डिमांड के चलते इसके वेटिंग पीरियड में बड़ा बदलाव हुआ है। खासतौर पर डीजल वैरिएंट की डिलीवरी अब पहले से काफी तेज हो गई है। लेकिन, बेस वैरिएंट MX1 के ग्राहकों को अब भी 1 साल तक का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जरा विस्तार से इस एसयूवी का वेटिंग पीरियड जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.99 - 15.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 7.94 - 13.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.89 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.34 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा XUV 3XO वैरिएंट-वाइज वेटिंग
MX1 वैरिएंट: 1 साल तक का वेटिंग पीरियड (कोई बदलाव नहीं)
डीजल वैरिएंट: अब सिर्फ 2 हफ्तों में डिलीवरी (पहले 1 महीने था)
अन्य वैरिएंट: औसतन 2 हफ्तों से 4 हफ्तों का वेटिंग पीरियड
इंजन और परफॉर्मेंस
महिंद्रा XUV 3XO में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल (111hp), 1.2L डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल (131hp) और 1.5L डीजल इंजन (117hp) मिलता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो पेट्रोल मॉडल में टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और डीजल मॉडल में AMT का विकल्प मिलता है।
कीमत और मुकाबला
महिंद्रा XUV 3XO की कीमत 7.99 लाख से शुरू होकर 15.56 लाख तक जाती है। यह किआ सायरोस, टाटा नेक्सन, स्कोडा काइलाक और हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।
घट सकता है वेटिंग पीरियड
अगर आप महिंद्रा XUV 3XO खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। खासकर डीजल वैरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड पहले से आधा हो चुका है। उम्मीद है कि इसका वेटिंग पीरियड अब और भी कम हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।