डीलर्स के पास पहुंची महिंद्रा की ये धांसू इलेक्ट्रिक SUV, फुल चार्ज पर 656km रेंज; लग्जरी कारों से सस्ती
- महिंद्रा वैसे तो अपनी इलेक्ट्रिक XEV 9e SUV को लॉन्च कर चुकी है, लेकिन अभी इसकी लॉन्चिंग का एक स्टेप बाकी है। ऐसे में फुली लॉन्च से पहले ये इलेक्ट्रिक SUV डीलर्स के पास पहुंचने लगी है। इस SUV को शोरूम में देखा गया है।

महिंद्रा वैसे तो अपनी इलेक्ट्रिक XEV 9e SUV को लॉन्च कर चुकी है, लेकिन अभी इसकी लॉन्चिंग का एक स्टेप बाकी है। ऐसे में फुली लॉन्च से पहले ये इलेक्ट्रिक SUV डीलर्स के पास पहुंचने लगी है। इस SUV को शोरूम में देखा गया है। इस बात का भी ध्यान रहे कि कंपनी ने सिर्फ XEV 9e की मूल कीमत की घोषणा की है, जबकि इन व्हीकल को अभी पूरी तरह से लॉन्च किया जाना बाकी है। इनकी बुकिंग जनवरी 2025 में शुरू होगी। इससे पहले ही XEV 9e चंडीगढ़ के एक डीलर शोरूम में पहुंच चुकी है। डीलरशिप पर टैंगी रेड शेड में महिंद्रा की XEV 9e इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV को देख सकते हैं। XEV 9e की कीमतें 21.90 लाख रुपए से शुरू है।
महिंद्रा XEV 9e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बात करें महिंद्रा XEV 9e के डायमेंशन की तो इसकी लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207mm है। इसका ट्यूरिंग डायमीटर 10m है। इसके टायर्स का साइज 245/55 R19 (245/50 R20) है। इसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक दिया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अब बात करें इन कारों की बैटरी, रेंज और चार्जिंग की तो XEV 9e 59kWh का बैटरी साइज 59kWh है। इसमें 231hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 542km है। ये 140kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 8.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 6 घंटे में चार्ज हो जाती है।
XEV 9e 79kWh का बैटरी साइज 79kWh है। इसमें 286hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 656km है। ये 170kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 11.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 8 घंटे में चार्ज हो जाती है। ये 0-100kph की स्पीड 6.8 सेकेंड में पकड़ लेती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।