महिंद्रा थार पर आई स्टॉक क्लियरेंस सेल, पूरे 3 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट; बस इतने में जाएगी SUV
- साल के आखिरी महीना यानी दिसंबर 2024 शुरू हो चुका है। इस महीने कई कंपनियां अपनी गाड़ियों पर यरएंड डिस्काउंट या स्टॉक क्लियरेंस सेल लेकर आई हैं। इसमें एक नाम महिंद्रा का भी शामिल है।

साल के आखिरी महीना यानी दिसंबर 2024 शुरू हो चुका है। इस महीने कई कंपनियां अपनी गाड़ियों पर यरएंड डिस्काउंट या स्टॉक क्लियरेंस सेल लेकर आई हैं। इसमें एक नाम महिंद्रा का भी शामिल है। महिंद्रा अपनी ऑफरोडिंग या लाइफस्टाइल सेगमेंट की पॉपुलर थार पर 3 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को ये फायदा थार के टॉप वैरिएंट पर मिलेगा। बता दें कि थार की एक्स-शोरूम कीमतें 11.35 लाख से 17.60 लाख रुपए तक हैं। यानी टॉप मॉडल को 14.60 लाख में खरीद पाएंगे। बता दें कि कंपनी थार रॉक्स पर किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दे रही है।
महिंद्रा थार 2WD और 4WD में अंतर
डिजाइन की बात करें तो बाहर से देखने पर अंतर बताना थोड़ा मुश्किल काम है। यानी आपके सामने दोनों मॉडल को खड़ा कर दिया जाए, तो भी शायद इन्हें आसानी से नहीं पहचान पाएंगे। हालांकि, दोनों मॉडल में 2WD और 4WD की अलग-अलग बैजिंग देखने को मिल जाती है। बाकी दोनों का फ्रंट, रियर और साइड व्यू एक जैसा है। हालांकि, 2WD में ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। दोनों में बड़ा अंतर इस बात का है कि 2WD में सिर्फ रियर व्हील को पावर मिलती है। जबकि 4WD में सभी व्हील को पावर मिलती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.41 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen Basalt
₹ 7.99 - 13.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Superb
₹ 54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu V-Cross
₹ 25.52 - 30.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा थार 2WD को दो इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल में खरीद पाएंगे। 1.5-लीटर डीजल इंजन 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यहमैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। दूसरी तरफ, 2.0-लीटर पेट्रोल 152 BHP की पावर और 320 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन का इस्तेमाल थार 4WD में भी किया गया है। जबकि इसमें दूसरे ऑप्शन के तौर पर 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है।
थार 2WD के इंटीरियर में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। इसमें एक क्यूबी होल दिया है। थार 2WD में ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन मिलता है, जिसे स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर के डोर के बीच कंट्रोल पैनल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। थार में ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और डोर लॉक/अनलॉक जैसे बटन भी मिलते हैं। हालांकि, इनकी पोजीशन को बदलकर सेंटर कंसोल पर लाया गया है। इसके अलावा दोनों मॉडल में एक जैसा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 7.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें इलेक्ट्रिकल एडजेस्टबल आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, क्रूज कंट्रोल और LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) भी दिए हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
सोर्स: mycarhelpline
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।