Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Thar Roxx waiting period still stretches to 1.5 years

इस SUV के पीछे ऐसे पड़े ग्राहक, 1.5 साल पहुंच गया वेटिंग पीरियड; लेने से पहले जान लो डिलीवरी टाइम

  • महिंद्रा के लिए थार रॉक्स की डिमांड कितना ज्यादा है, इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि इस ऑफरोड SUV का वेटिंग पीरियड 1.5 साल तक पहुंच गया है। कंपनी थार का प्रोडक्शन बढ़ा चुकी है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 Feb 2025 11:57 AM
share Share
Follow Us on
इस SUV के पीछे ऐसे पड़े ग्राहक, 1.5 साल पहुंच गया वेटिंग पीरियड; लेने से पहले जान लो डिलीवरी टाइम

महिंद्रा के लिए थार रॉक्स की डिमांड कितना ज्यादा है, इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि इस ऑफरोड SUV का वेटिंग पीरियड 1.5 साल तक पहुंच गया है। कंपनी थार का प्रोडक्शन बढ़ा चुकी है। कंपनी थार 3-डोर और रॉक्स 5-डोर की 9,000 से ज्यादा यूनिट तैयार कर रही है। इसका मंथली रेशियो 30:70 का है। खास बात ये है कि इसके बाद भी कुछ वैरिएंट पर ग्राहकों को 18 महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। थार रॉक्स के बेस ट्रिम MX1 पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।

महिंद्रा डीलर्स के मुताबिक, थार रॉक्स के बेस-स्पेक MX1 पर सबसे लंबी वेटिंग है। ये ट्रिम पेट्रोल-मैनुअल और डीजल-मैनुअल के साथ उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपए से 13.99 लाख रुपए के बीच है। दूसरी तरफ, टॉप ट्रिम रॉक्स AX7L 4x4 वैरिएंट का डिलीवरी टाइम भी 18 महीने का है। ये ट्रिम डीजल-मैनुअल और डीजल-ऑटोमैटिक दोनों में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.59 लाख रुपए से 23.09 लाख रुपए के बीच है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 14.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.82 - 20.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

₹ 11.7 - 20 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:कछुए चाल से चलकर ये कार अल्ट्रोज पर पड़ गई भारी, बलेनो वाला ग्राहक इसे खरीद रहा!

थार रॉक्स मिड-स्पेक MX3 (14.99 लाख से 17.49 लाख रुपए), AX3L (16.99 लाख रुपए), MX5 (16.49 लाख से 19.09 लाख रुपए) और AX5L (18.99 लाख से 21.09 लाख रुपए) ट्रिम की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 6 महीने तक का इंतजार करना होगा। वहीं, टॉप-स्पेक थार रॉक्स AX7L 4x2 (19.49 लाख से 20.99 लाख रुपए) ट्रिम्स की डिलीवरी में 10 महीने तक का समय लगेगा। अब बात करें थार 3-डोर की तो इस पर लगभग 5 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

ये भी पढ़ें:नेक्सन, सफारी, हैरियर या कर्व नहीं, बल्कि टाटा के लिए ब्रांड बन गई ये SUV

महिंद्रा थार रेंज की कीमत फिलहाल 11.50 लाख रुपए से 17.60 लाख रुपए के बीच है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 2.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है। 3-डोर मॉडल में एंट्री-लेवल 1.5-लीटर डीजल इंजन भी ऑप्शन के तौर पर दिया गया है। हालांकि, इसे सिर्फ मैनुअल फॉर्म में ही खरीद पाएंगे। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल की तुलना में थार का प्रोडक्शन बढ़ाया है, इसके बाद भी इसका वेटिंग पीरियड में गिरावट नहीं आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें