महिंद्रा ने दिया ग्राहकों को झटका, अब थार रॉक्स को खरीदना हो गया महंगा; इतने ₹ ज्यादा करने होंगे खर्च
- महिंद्रा की ऑल न्यू 5 डोर थार रॉक्स को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 2.86% या 60,000 रुपए तक की बढोतरी कर दी है। ये प्राइस हाइक इसके पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर किया गया है।

महिंद्रा की ऑल न्यू 5 डोर थार रॉक्स को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 2.86% या 60,000 रुपए तक की बढोतरी कर दी है। ये प्राइस हाइक इसके पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर किया गया है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि कंपनी ने पेट्रोल के 5 में से सिर्फ 1 वैरिएंट को महंगा किया है। जबकि, डीजल के 13 में से 6 वैरिएंट की कीमतों में इजाफा किया है। दोनों के एंट्री लेवल वैरिएंट की कीमतों में कोई चेंजेस नहीं किया गया है। यानी थार रॉक्स पेट्रोल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपए और डीजल की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपए ही रहेगी। चलिए इसकी नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं।
महिंद्रा थार रॉक्स पेट्रोल की नई कीमतें जनवरी 2025 | ||||
वैरिएंट | नई कीमत | पुरानी कीमत | अंतर | हाइक % |
MX1 MT | 12.99 | 12.99 | 0 | 0 |
MX3 AT | 14.99 | 14.99 | 0 | 0 |
MX5 MT | 16.49 | 16.49 | 0 | 0 |
MX5 AT | 17.99 | 17.99 | 0 | 0 |
AX7 L AT | 20.49 | 19.99 | 50,000 | 2.5 |
नई और पुरानी कीमत लाख रुपए में हैं। |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.35 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi RS Q8
₹ 2.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 660
₹ 17.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सबसे पहले बात करें महिंद्रा थार रॉक्स पेट्रोल के वैरिएंट की नई कीमतों की तो MX1 MT की कीमत 12.99 लाख रुपए, MX3 AT की कीमत 14.99 लाख रुपए, MX5 MT की कीमत 16.49 लाख रुपए और MX5 AT की कीमत 17.99 लाख रुपए ही रहेगी। इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, AX7 L AT की नई कीमत अब 20.49 लाख रुपए हो गई है। इसकी पुरानी कीमत 19.99 लाख रुपए थी। यानी इसे खरीदने अब 50,000 रुपए महंगा हो गया है।
महिंद्रा थार रॉक्स डीजल की नई कीमतें जनवरी 2025 | ||||
वैरिएंट | नई कीमत | पुरानी कीमत | अंतर | हाइक % |
MX1 MT | 13.99 | 13.99 | 0 | 0 |
MX3 MT | 15.99 | 15.99 | 0 | 0 |
MX3 AT | 17.49 | 17.49 | 0 | 0 |
AX3 L MT | 16.99 | 16.99 | 0 | 0 |
MX5 MT | 16.99 | 16.99 | 0 | 0 |
MX5 MT 4x4 | 19.09 | 18.79 | 30,000 | 1.6 |
MX5 AT | 18.49 | 18.49 | 0 | 0 |
AX5 L AT | 18.99 | 18.99 | 0 | 0 |
AX5 L AT 4x4 | 21.09 | 20.99 | 10,000 | 0.48 |
AX7 L MT | 19.49 | 18.99 | 50,000 | 2.63 |
AX7 L MT 4x4 | 21.59 | 20.99 | 60,000 | 2.86 |
AX7 L AT | 20.99 | 20.49 | 50,000 | 2.44 |
AX7 L AT 4x4 | 23.09 | 22.49 | 60,000 | 2.67 |
नई और पुरानी कीमत लाख रुपए में हैं। |
अब बात करें महिंद्रा थार रॉक्स डीजल के वैरिएंट की नई कीमतों की तो MX1 MT (13.99 लाख रुपए), MX3 MT (15.99 लाख रुपए), MX3 AT (17.49 लाख रुपए), AX3 L MT (16.99 लाख रुपए), MX5 MT (16.99 लाख रुपए), MX5 AT (18.49 लाख रुपए) और AX5 L AT (18.99 लाख रुपए) की कीमतों में कोई चेंजेस नहीं किया गया है।
दूसरी तरफ, MX5 MT 4x4 की नई कीमत अब 19.09 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 18.79 लाख थी। AX5 L AT 4x4 की नई कीमत अब 21.09 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 20.99 लाख थी। AX7 L MT की नई कीमत अब 19.49 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 18.99 लाख थी। AX7 L MT 4x4 की नई कीमत अब 21.59 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 20.99 लाख थी। AX7 L AT की नई कीमत अब 20.99 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 20.49 लाख थी। AX7 L AT 4x4 की नई कीमत अब 23.09 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 22.49 लाख थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।