Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra marazzo sold 0 unit in january 2025

महिंद्रा की इस 7-सीटर से ऐसे रूठे ग्राहक, जनवरी में खाता तक नहीं खुला; 2024 में भी दिखा फ्लॉप शो!

  • महिंद्रा के लिए इस साल की शुरुआत बेहद शानदार रही है। कंपनी ने जनवरी 2025 रिकॉर्ड 48,822 गाड़ियां बेचीं। कंपनी के लिए हर बार की तरह स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 Feb 2025 03:48 PM
share Share
Follow Us on
महिंद्रा की इस 7-सीटर से ऐसे रूठे ग्राहक, जनवरी में खाता तक नहीं खुला; 2024 में भी दिखा फ्लॉप शो!

महिंद्रा के लिए इस साल की शुरुआत बेहद शानदार रही है। कंपनी ने जनवरी 2025 रिकॉर्ड 48,822 गाड़ियां बेचीं। कंपनी के लिए हर बार की तरह स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। दूसरी तरफ, कंपनी के लिए मराजो MPV की एक भी यूनिट नहीं बिकी। दिसंबर 2024 में इसकी 16 यूनिट बिकी थीं। जबकि इस साल की शुरुआत बिना खाता खुले हुई है। पिछले कई महीनों से इस 7-सीटर कार की सेल्स काफी डाउन है। हालांकि, कंपनी ने इसकी सेल्स को बंद नहीं किया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, टोयोटा इनोवा, किआ कैरेंस जैसे मॉडस से होता है।

महिंद्रा मराजो सेल्स 2024
महीनायूनिट
जनवरी32
फरवरी51
मार्च51
अप्रैल20
मई16
जून12
जुलाई14
अगस्त8
सितंबर7
अक्टूबर37
नवंबर9
दिसंबर16
टोटल273

महिंद्रा मराजो की 2024 सेल्स की बात करें तो जनवरी में इसकी 32 यूनिट, फरवरी में इसकी 51 यूनिट, मार्च में इसकी 51 यूनिट, अप्रैल में इसकी 20 यूनिट, मई में इसकी 16 यूनिट, जून में इसकी 12 यूनिट, जुलाई में इसकी 14 यूनिट, अगस्त में इसकी 8 यूनिट, सितंबर में इसकी 7 यूनिट, अक्टूबर में इसकी 37 यूनिट, नवंबर में इसकी 9 यूनिट और दिसंबर में इसकी 16 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:मारुति के पास बच गया बलेनो का पुराना स्टॉक, खाली करने दे रही इतना बड़ा डिस्काउंट

सेल बढ़ाने 72,500 रुपए का डिस्काउंट
महिंद्रा इस महीने अपनी 7-सीटर MPV मराजो पर भी गजब का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस MPV के सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है। यानी इसके मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 स्टॉक पर ये डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी इस महीने इस कार पर 72,500 रुपए तक की छूट दे रही है। इस कार पर ये डिस्काउंट देने का बड़ा रीजन इसकी सेल्स में कमी होना भी है। 2024 में ये कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार रही। वहीं, ये देश की सबसे कम बिकने वाली कारों की लिस्ट में भी शामिल रही। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.59 लाख रुपए से 17 लाख रुपए तक हैं।

ये भी पढ़ें:देश की नंबर-1 सेडान को खरीदना हुआ महंगा, मारुति ने इतने रुपए बढ़ा दी कीमत

मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें