महिंद्रा की ये 7-सीटर हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों के 1.89 लाख रुपए बच रहे; बस इतने में मिल रहा बेस मॉडल
- महिंद्रा के लिए मराजो लंबे समये से सबसे कम बिकने वाली कार रही है। पिछले 6 महीने के दौरान इसकी सिर्फ 94 यूनिट ही बिकी हैं। ऐसे में कंपनी इस 7-सीटर पर तगड़ा डिस्काउंट भी दे रही है।

महिंद्रा के लिए मराजो लंबे समये से सबसे कम बिकने वाली कार रही है। पिछले 6 महीने के दौरान इसकी सिर्फ 94 यूनिट ही बिकी हैं। ऐसे में कंपनी इस 7-सीटर पर तगड़ा डिस्काउंट भी दे रही है। इसे शोरूम के साथ कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदा जा सकता है। हालांकि, यहां पर इन कारों को देश के जवानों के लिए सेल किया जाता है। यहां पर सिविल शोरूम की तुलना में टैक्स काफी कम लगता है। यानी इन्हें 28% की बजाय सिर्फ 14% टैक्स ही देना पड़ता है। यहां पर मराजो के कुल 19 वैरिएंट मिल रहे हैं।
वैरिएंट के हिसाब से मराजो पर 1.86 लाख रुपए की बचत की जा सकती है। जैसे, मराजो M4+ की सिविल एक्स-शोरूम कीमत 186323 रुपए है। जबकि, इसकी CSD एक्स-शोरूम कीमत 1379678 लाख रुपए है। चलिए इसके सभी वैरिएंट की CSD कीमतें देखते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा मराजो की दिल्ली CSD कीमतें | |
इंडेक्स नंबर | SKU64921 |
मॉडल का नाम | मराजो M2 |
CSD एक्स-शोरूम कीमत | 1270138 |
CSD ऑनरोड कीमत | 1513026 |
सिविल एक्स-शोरूम कीमत | 1439400 |
आपका फायदा | 169,262 |
बात करें मराजो M2 वैरिएंट की तो इसका इंडेक्स नंबर SKU64921 है। इसकी CSD एक्स-शोरूम कीमत 1270138 रुपए और CSD ऑनरोड कीमत 1513026 रुपए है। जबकि, इसकी सिविल एक्स-शोरूम कीमत 1439400 रुपए है। यानी इस वैरिएंट पर टैक्स के 169262 रुपए बच जाएंगे।
महिंद्रा मराजो की दिल्ली CSD कीमतें | |
इंडेक्स नंबर | SKU64922 |
मॉडल का नाम | मराजो M4+ |
CSD एक्स-शोरूम कीमत | 1379678 |
CSD ऑनरोड कीमत | 1642336 |
सिविल एक्स-शोरूम कीमत | 1566001 |
आपका फायदा | 186,323 |
बात करें मराजो M4+ वैरिएंट की तो इसका इंडेक्स नंबर SKU64922 है। इसकी CSD एक्स-शोरूम कीमत 1379678 रुपए और CSD ऑनरोड कीमत 1642336 रुपए है। जबकि, इसकी सिविल एक्स-शोरूम कीमत 1566001 रुपए है। यानी इस वैरिएंट पर टैक्स के 186323 रुपए बच जाएंगे।
मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।