कीमत में नेक्सन, ब्रेजा, वेन्यू, सोनेट, काइलक, मैग्नाइट, XUV 3XO के सामने कहां टिकती है सिरोस? जानिए
- किआ सिरोस (Kia Syros) की कीमतें सामने आने के बाद कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में तगड़ा कॉम्पटीशन हो गया है। साथ ही, इस सेगमेंट में मार्केट में पहले से जमी हुई SUVs के मॉडल के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है।

किआ सिरोस (Kia Syros) की कीमतें सामने आने के बाद कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में तगड़ा कॉम्पटीशन हो गया है। साथ ही, इस सेगमेंट में मार्केट में पहले से जमी हुई SUVs के मॉडल के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है। सिरोस अपने सेगमेंट में सबसे अलग मॉडल वाली SUV है। इसी के चलते इसे 5500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। सिरोस का अपने सेगमेंट में स्कोडा काइलक, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, महिंद्रा XUV 3XO, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से होगा। चलिए इन सभी मॉडल की कीमतों के बारे में एक बार जान लेते हैं।
किआ सिरोस Vs राइवल कॉम्पैक्ट SUV की कीमतें | |
मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत |
किआ सिरोस | ₹9 से 17.80 लाख |
स्कोडा काइलक | ₹7.89 से 14.40 लाख |
टाटा नेक्सन | ₹8 से 15.59 लाख |
मारुति ब्रेजा | ₹8.34 से 14.14 लाख |
महिंद्रा XUV 3XO | ₹8 से 15.56 लाख |
हुंडई वेन्यू | ₹7.94 से 13.62न |
किआ सोनेट | ₹8 से 14.85 लाख |
निसान मैग्नाइट | ₹6.12 से 9.24 लाख |
रेनो काइगर | ₹6 से 11.23 लाख |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.28 - 1.43 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
किआ सिरोस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
किआ सिरोस SUV में 1 लीटर कैपेसिटी वाला टर्बा पेट्रोल स्मार्टस्ट्रीम इंजन दिया गया है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। डीजल वैरिएंट में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो सोनेट, सेल्टोस और किआ कैरेंस को पावर देता है। सिरोस में डीजल 116 बीएचपी की अधिकतम पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।
किआ ने अपनी इस SUV का नाम ग्रीक आइलैंड के नाम पर रखा है। इस नई SUV को ज्यादा स्पेशियस बनाया गया है। इसमें रिक्लाइनिंग रियर सीट मिलती हैं। बात करें इसके फीचर्स तो इसमें LED लाइट्स, LED DRLs, पैनोरमिक सनरूफ, LED टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, टैरेन और ड्राइविंग मोड्स, वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलेस चार्जर, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम दिया है।
सेफ्टी के लिए इस SUV में लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ABS, EBD, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे शानदार फीचर्स दिए हैं। किआ सिरोस को सेल्टोस और सोनेट के बीच में रखा गया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अभी इनके बीच में कोई अन्य SUV मौजूद नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बेस टर्बो ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपए हो सकती है, जो टॉप वैरिएंट के लिए 15 लाख रुपए तक जा सकती हैं।
सिरोस उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो सब-कॉम्पैक्ट SUV के हाई ट्रिम की तलाश कर रहे हैं। या जो ग्राहक किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, होंडा एलिवेट, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक, वोक्सवैगन ताइगुन, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर और अन्य जैसी कॉम्पैक्ट SUV के एंट्री लेवल वैरिएंट की तलाश कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।