Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda 2W Sales Breakup Feb 2025 Activa, Shine, Dio, Unicorn, CB350, Electric Activa, check all details

होंडा की बिक्री में गिरावट, लेकिन फिर भी नंबर-1 बन गया ये धांसू स्कूटर; इसके आगे शाइन और यूनिकॉर्न भी फेल

टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने फरवरी 2025 की बिक्री रिपोर्ट शेयर कर दी है। एक्टिवा (Activa), शाइन (Shine), यूनिकॉर्न (Unicorn) की बिक्री में बड़ा उलटफेर हुआ है। लेकिन, इसके बावजूद भी एक्टिवा नंबर-1 बन गई है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 27 March 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
होंडा की बिक्री में गिरावट, लेकिन फिर भी नंबर-1 बन गया ये धांसू स्कूटर; इसके आगे शाइन और यूनिकॉर्न भी फेल

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India- HMSI) ने फरवरी 2025 में 3,83,918 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की 4,13,967 यूनिट्स की तुलना में 7.26% की गिरावट को दर्शाती है। इस दौरान होंडा (Honda) के कुछ स्कूटर और मोटरसाइकिलों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई, जबकि कुछ मॉडल्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:ऑल्टो से इनविक्टो तक, अप्रैल से 1.16 लाख तक महंगी हो सकती हैं मारुति कारें

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Activa E

Honda Activa E

₹ 1.17 - 1.52 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda QC1

Honda QC1

₹ 90,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BattRE Electric Mobility LoEV

BattRE Electric Mobility LoEV

₹ 59,900 - 1.03 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BattRE Electric Mobility ONE

BattRE Electric Mobility ONE

₹ 74,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Odysse Electric Evoqis

Odysse Electric Evoqis

₹ 1.71 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नंबर-1 बनी होंडा एक्टिवा

होंडा एक्टिवा अब भी नंबर-1 बनी हुई है, लेकिन बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।होंडा (Honda) का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर एक्टिवा (Activa) भले ही बिक्री चार्ट में टॉप पर बना रहा, लेकिन इसकी बिक्री में 13.05% की गिरावट आई है। फरवरी 2025 में इसकी 1,74,009 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी फरवरी 2024 में 2,00,134 यूनिट्स की सेल हुई थी।

होंडा शाइन 125 और SP125 में जबरदस्त ग्रोथ

होंडा शाइन 125 (Shine 125) और होंडा SP125 मॉडल्स ने 15.89% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो होंडा (Honda) के लिए एक पॉजिटिव साइन है। इसकी फरवरी 2025 में 1,39,202 यूनिट्स की सेल हुई थी। वहीं, फरवरी 2024 में 1,20,119 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

होंडा यूनिकॉर्न की सबसे बड़ी छलांग

होंडा यूनिकॉर्न (Honda Unicorn) ने 35.88% की ग्रोथ दर्ज की, जो कंपनी के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट रहा। इसकी फरवरी 2025 में 28,932 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं, फरवरी 2024 में 21,294 यूनिट्स की बिक्री हुई।

होंडा डिओ और शाइन 100 की भारी गिरावट

होंडा डिओ (Dio) की बिक्री में 45.94% की गिरावट देखी गई, जबकि शाइन 100 (Shine 100) की सेल्स में 32.17% की गिरावट दर्ज हुई। फरवरी 2025 में डिओ (Dio) की बिक्री 16,028 यूनिट्स रही, जो 45.94% की गिरावट है। वहीं, शाइन 100 (Shine 100) की फरवरी 2025 में 15,359 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी बिक्री 32.17% तक घट गई।

होंडा हाईनेस 350 और CB350 की बिक्री में गिरावट

होंडा हाईनेस 350 (Honda Hness 350) और CB350 की बिक्री में गिरावट देखी गई है। Hness 350 की बिक्री में 1.59% की गिरावट देखी गई है। इसकी सिर्फ 2,039 यूनिट्स सेल हुई है। वहीं, CB350 की 35.31% की गिरावट दर्ज की गई। इसकी 1,154 यूनिट्स की बिक्री हुई।

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में होंडा की एंट्री: एक्टिवा-ई

होंडा (Honda) की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-ई (Activa-e) ने फरवरी 2025 में 560 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह होंडा (Honda) के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भविष्य की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

होंडा (Honda) के प्रीमियम सेगमेंट की परफॉर्मेंस

होंडा (Honda) की मिड-कैपेसिटी और प्रीमियम बाइक रेंज में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी गई।

CB500: 163.64% ग्रोथ! (174 यूनिट्स, पिछले साल 66 यूनिट्स)

CBR 650: नए मॉडल के रूप में 128 यूनिट्स बिकीं

XL750: 50% गिरावट (9 यूनिट्स)

Goldwing: सिर्फ 1 यूनिट बिकी

ये भी पढ़ें:ऑल्टो से इनविक्टो तक, अप्रैल से 1.16 लाख तक महंगी हो सकती हैं मारुति कारें

ड्रीम मोटरसाइकिल लगभग खत्म?

होंडा (Honda) की ड्रीम (Dream) सीरीज की बिक्री लगभग शून्य हो गई है। पिछले साल यह बाइक 5,103 यूनिट्स बिकी थी, जबकि इस साल सिर्फ 1 यूनिट की बिक्री हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें