नहीं डोल रहा इस टू-व्हीलर कंपनी का सिंहासन, बीते महीने मिले करीब 3 लाख नए खरीददार; बिक्री में बनी नंबर-1
हीरो मोटोकॉर्प लगातार टू-व्हीलर बिक्री की सरताज बनी हुई। एक बार फिर कंपनी बीते महीने यानी दिसंबर, 2024 में डॉमेस्टिक मार्केट में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर की बिक्री की।

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) लगातार टू-व्हीलर बिक्री की सरताज बनी हुई। एक बार फिर कंपनी ने बीते महीने यानी दिसंबर, 2024 में डॉमेस्टिक मार्केट में कुल 2,94,152 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में 22.1 5 पर्सेंट की सालाना गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2023 में हीरो को कुल 3,77,842 नए ग्राहक मिले थे। आइए जानते हैं बीते महीने दूसरे कंपनियों की टू-व्हीलर बिक्री के बारे में विस्तार से।
यहां देखें पूरी लिस्ट
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hero Lectro F6i
₹ 57,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Lectro H3
₹ 24,499

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Lectro C5X
₹ 38,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Hero Electric Photon
₹ 1.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Electric Atria
₹ 77,690

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
COMPANY | UNITS |
---|---|
Hero | 2,94,152 |
Honda | 2,70,919 |
TVS | 2,15,075 |
Bajaj | 1,28,335 |
Suzuki | 78,834 |
Royal Enfield | 67,891 |
होंडा की बिक्री में भी आई गिरावट
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा रही। होंडा ने इस दौरान कुल 2,70,919 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। हालांकि होंडा की बिक्री भी सालाना आधार पर इस दौरान 5.31 पर्सेंट गिर गई। जबकि दिसंबर, 2023 में होंडा को कुल 2,86,101 नए ग्राहक मिले। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस रही। टीवीएस ने इस दौरान 2.04 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,015,075 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2023 में यह आंकड़ा 2,14,988 यूनिट था।
छठे नंबर पर रही रॉयल एनफील्ड
दूसरी ओर चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज रही। बजाज ने इस दौरान 18.97 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,28,335 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी रही। सुजुकी ने इस दौरान 14.21 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 78,834 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड रही। रॉयल एनफील्ड ने इस दौरान 18.50 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 67,891 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।