Hindi Newsऑटो न्यूज़Headlights Leaked Ahead of Test Mule Spy Shots, check all details

7-सीटर कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, मारुति ला रही अपडेटेड नई अर्टिगा; नए हेडलाइट डिजाइन से हुआ खुलासा

2025 मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट (2025 Maruti Ertiga Facelift) रिवील हो गई है। इससे साफ है कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इस बार अर्टिगा (Ertiga) को पहले से भी ज्यादा प्रीमियम बनाने वाली है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 12 Feb 2025 01:10 PM
share Share
Follow Us on
7-सीटर कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, मारुति ला रही अपडेटेड नई अर्टिगा; नए हेडलाइट डिजाइन से हुआ खुलासा

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) जल्द ही नए अवतार में आने वाली है। 2025 अर्टिगा फेसलिफ्ट (2025 Ertiga Facelift) को लेकर अब तक कोई टेस्टिंग स्पाई शॉट्स सामने नहीं आए थे, लेकिन दिल्ली-NCR में आफ्टरमार्केट डीलर्स के पास नई अर्टिगा (Ertiga) के प्रोडक्शन-स्पेक हेडलाइट्स पहुंच चुकी हैं। इससे साफ है कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इस बार अर्टिगा (Ertiga) को पहले से भी ज्यादा प्रीमियम बनाने वाली है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:बजट रखिए तैयार! 2025 में आ रहीं मारुति और टोयोटा की ये गजब हाइब्रिड और ई-कारें

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 11.13 - 20.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नई 2025 अर्टिगा फेसलिफ्ट में क्या नया होगा?

1. नए LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और DRLs

लीक हुई हेडलाइट्स को देखकर कहा जा सकता है कि टॉप वैरिएंट्स में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और लो-स्पेक वैरिएंट्स में हलोजन प्रोजेक्टर दिए जाएंगे। हेडलाइट्स में इंटीग्रेटेड LED DRLs और टर्न इंडिकेटर्स भी होंगे, जिससे कार का लुक और भी आकर्षक लगेगा।

2. डिजाइन में छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव

सूत्रों के मुताबिक, नई मारुति अर्टिगा (Ertiga) के हेडलाइट्स मौजूदा मॉडल में भी फिट किए जा सकते हैं, जिसका मतलब है कि कार की बॉडी स्ट्रक्चर ज्यादा नहीं बदलेगी। लेकिन कुछ फाइबर कंपोनेंट्स में बदलाव होंगे, जैसे कि इस कार में फ्रंट और रियर बंपर में अपडेट मिलेगा। इसमें थोड़े स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे।

मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट

3. अपग्रेडेड सेफ्टी और फीचर्स

मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट (Maruti Ertiga Facelift) में पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। जैसे कि इसमें 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें पहले सिर्फ 4 एयरबैग थे, लेकिन अब सुरक्षा को और बेहतर किया जा रहा है। इसमें 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिसमें पहले यह 7-इंच का था। इस कार में मिलने वाली लेदरेट अपहोल्स्ट्री इंटीरियर को और भी शानदार लुक मिलेगा। इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलेंगी। यह फीचर XL6 से लिया जा सकता है, जिससे गर्मियों में आराम मिलेगा।

4. दमदार इंजन ऑप्शन

मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट (Maruti Ertiga Facelift) में इंजन वही रहेगा, जो मौजूदा मॉडल में मिलता है। इसमें 1.5L K15C पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 102 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया गया है।

कब होगी लॉन्च?

इस कार की लॉन्चिंग त्योहारी सीजन (दिवाली 2025 के आसपास) होने की संभावना है।

इंतजार करना सही होगा?

क्या आपको 2025 मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट (2025 Maruti Ertiga Facelift) का इंतजार करना चाहिए? अगर आप एक स्टाइलिश, सेफ और ज्यादा फीचर्स वाली फैमिली MPV चाहते हैं, तो नई अर्टिगा फेसलिफ्ट (Ertiga Facelift) का इंतजार करना सही रहेगा। इसमें पहले से बेहतर सेफ्टी, नए डिजाइन एलिमेंट्स और एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं, जिससे यह और भी वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन सकती है। (P.C- Om Car Accessories)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें