पिछले 6 महीने में सिर्फ 4,248 कार ही बेच पाई ये कंपनी, सस्ते मॉडल भी नहीं पकड़ रहे रफ्तार; सेल्स ग्रोथ पर ग्रहण!
भारत में सिट्रोएन ने पिछले 6 महीने में सिर्फ 4,248 यूनिट्स की बिक्री हासिल की है। कंपनी के पास 5 मॉडल हैं, फिर भी जनवरी 2025 में इसकी बिक्री 470 यूनिट पर ही ठप हो गई। आइए इसकी पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट देखते हैं।

फ्रेंच कार निर्माता सिट्रोएन (Citroën) के लिए भारतीय बाजार में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। जनवरी 2025 में सिट्रोएन की कुल बिक्री मात्र 470 यूनिट रही, जो कंपनी के लिए एक चिंताजनक संकेत है। जनवरी 2025 में सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस जैसे मॉडल का खाता तक नहीं खुला। पिछले 6 महीने में इस कंपनी ने सिर्फ 4248 यूनिट बिक्री हासिल की है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से मॉडल कितनी संख्या में बिके और इसकी वजह क्या हो सकती है।
जनवरी 2025 में सिट्रोएन (Citroën) की बिक्री का हाल
- सिट्रोएन (Citroën) C3: 242 यूनिट
- सिट्रोएन (Citroën) C3 Aircross: 107 यूनिट
- सिट्रोएन (Citroën) Basalt Coupe: 61 यूनिट
- सिट्रोएन (Citroën) eC3 (EV मॉडल): 60 यूनिट
- सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस- 0 यूनिट
पिछले 6 महीने से कंपनी की बिक्री में गिरावट
5 मॉडलों के साथ जनवरी 2025 में सिट्रोएन (Citroën) की कुल बिक्री 470 यूनिट रही। अब आइए कंपनी की पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
मॉडल | Aug 2024 | Sep 2024 | Oct 2024 | Nov 2024 | Dec 2024 | Jan 2025 |
---|---|---|---|---|---|---|
C3 | 507 | 300 | 300 | 200 | 300 | 242 |
बेसाल्ट कूपे | 579 | 341 | 221 | 47 | 79 | 61 |
एयरक्रॉस | 38 | 41 | 103 | 201 | 96 | 107 |
eC3 | 150 | 28 | 89 | 61 | 90 | 60 |
C5 एयरक्रॉस | 1 | 1 | 4 | 0 | 1 | 0 |
मासिक बिक्री (टोटल) | 1,275 | 711 | 717 | 509 | 566 | 470 |
ऊपर दिए गए चार्ट से पता चलता है कि पिछले 6 महीने से कंपनी की बिक्री में गिरावट आ रही है। कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बेसाल्ट कूपे और C3 हैं। वहीं, सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला मॉडल C5 एयरक्रॉस है, जिसने पिछले 6 महीने में 7 यूनिट की ही बिक्री हासिल की है। C5 एयरक्रॉस का पिछले महीने खाता तक नहीं खुला। अब आइए जानते हैं कि सिट्रोएन (Citroën) की बिक्री में गिरावट क्यों देखने को मिल रही है?
सिट्रोएन (Citroën) की बिक्री में गिरावट क्यों?
1- ब्रांड की सीमित पहचान: भारतीय ग्राहकों के बीच सिट्रोएन (Citroën) अभी भी एक नया ब्रांड है और इसे टाटा, मारुति और हुंडई जैसी कंपनियों से मुकाबला करना पड़ रहा है।
2- डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क की कमी: सिट्रोएन (Citroën) के पास भारत में सीमित संख्या में डीलरशिप और सर्विस सेंटर हैं, जिससे ग्राहक इसे खरीदने में हिचकिचाते हैं।
3- कीमत: अन्य कंपनियों की तुलना में सिट्रोएन (Citroën) के मॉडल्स को लेकर "वैल्यू फॉर मनी" फैक्टर कम दिखाई देता है।
4- ईवी मार्केट में कठिनाई: सिट्रोएन (Citroën) eC3 एक इलेक्ट्रिक मॉडल है, लेकिन टाटा नेक्सन ईवी और एमजी कॉमेट जैसे मॉडल इसे कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
क्या सिट्रोएन (Citroën) वापसी कर पाएगी?
सिट्रोएन (Citroën) को अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी मजबूत करने की जरूरत है। वहीं, मॉडल की कीमतों को और आकर्षक बनाने और सर्विस नेटवर्क को बढ़ाने की जरूरत है। वरना, भारत में इसकी बिक्री में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, सिट्रोएन की C3, C3 एयरक्रॉस और सिट्रोएन बेसाल्ट कूपे की डिमांड कंपनी की हालत में लगातार सुधार कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।