Hindi Newsऑटो न्यूज़BMW M4 CS launched in India at Rs 1.89 crores check all details

महज कुछ सेकेंड में पकड़ लेगी 200kmph की रफ्तार, आ गई ये नई BMW कार; कई एडवांस फीचर से लैस

भारतीय बाजार में BMW M4 CS लॉन्च हो गई है। ये कार महज कुछ सेकेंड में 200kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। ये कार कई एडवांस फीचर्स से लैस है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 Oct 2024 02:27 AM
share Share
Follow Us on
महज कुछ सेकेंड में पकड़ लेगी 200kmph की रफ्तार, आ गई ये नई BMW कार; कई एडवांस फीचर से लैस

नई BMW M4 CS परफॉर्मेंस कूपे भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 1.89 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नई BMW M4 कंपटीशन स्पोर्ट (CS) कई गजब फीचर्स से लैस है। परफॉर्मेंस कूपे मॉडल को फास्ट बनाने के लिए मानक M4 को कई एडवांस अपडेट मिलते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:BMW का अजब-गजब इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कीमत सुनकर खड़े हो जाएंगे कान!

BMW M4 CS इंजन स्पेसिफिकेशन

BMW M4 CS को मानक M4 के 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। यह M4 का अपडेटेड वैरिएंट है। अपग्रेड किए गए मोटर को लिमिटेड-रन BMW CSL से लिया गया है। यह इंजन 542bhp की पावर और 650Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, जो इसे मानक M4 कार की तुलना में लगभग 20bhp का बूस्ट देता है।

BMW M4 CS परफॉर्मेंस अपग्रेड

BMW M4 CS के परफॉर्मेंस की बात करें तो ये कार 0-100 किमी. प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 3.4 सेकेंड में पकड़ सकती है, जो पहले की तुलना में 0.1 सेकेंड फास्ट है। ये कार 11.1 सेकेंड में 0-200 किमी. प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। मानक के रूप में M-ट्यून्ड xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चारों व्हील्स को पावर देते हैं।

कार निर्माता कंपनी ने BMW M4 CS में नई डिजाइन का इस्तेमाल किया है। इसमें वाइड ग्रिल, फ्रंट प्रोफाइल पर शार्प लाइन और हेडलाइट्स में यलो इनले जैसे एलीमेंट मिलते हैं, जो एक बोल्ड कंट्रास्ट पैदा करते हैं। रियर में भी खास अपडेट मिलता है, जिनमें एक स्पोर्टियर बंपर और अपडेटेड टेललाइट्स हैं।

ये भी पढ़ें:चेन्नई में तैयार BMW का X7 सिग्नेचर एडिशन लॉन्च, लिमिटेड लोगों को मिलेगी ये कार

BMW M4 CS लाइटर कंपोनेंट

BMW ने M4 CS को 20 किलो हल्का बनाने के लिए और भी हल्के एलीमेंट जोड़े हैं। इसमें रूफ और सीट्स जैसे नए कार्बन फाइबर पार्ट्स शामिल हैं, जो वजन को कम करते हैं। इसमें आगे की तरफ 19-इंच और पीछे की तरफ 20-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। 

अन्य अपडेट में न्यू कार्बन फाइबर रेसिंग सीट्स मिलती हैं, जिनमें हेडरेस्ट में 'CS' बैजिंग मिलती है। वहां, एक 3-स्पोक, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और एक एडवांस ड्राइवर-सेंट्रिड केबिन है।

किससे होगा मुकाबला?

नई BMW M4 CS का मुकाबला ऑडी RS5, मर्सिडीज-AMG C63 और ग्रैन टूरिस्मो से होता है। 

(pc-@carandbike)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें