24 जुलाई को लॉन्च होगा BMW का लग्जरी इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी ने शुरू की बुकिंग; जानिए फीचर्स और कीमत की डिटेल
- जर्मनी की लग्जरी फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर BMW भारतीय बाजार में BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसे 24 जुलाई को लॉन्च करेगी। ऐसे में कंपनी ने इसकी बुकिंग अब शुरू कर दी है।

जर्मनी की लग्जरी फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर BMW भारतीय बाजार में BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसे 24 जुलाई को लॉन्च करेगी। ऐसे में कंपनी ने इसकी बुकिंग अब शुरू कर दी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने वाले ग्राहक कंपनी के शोरूम जाकर बुकिंग कर सकते हैं। ये देश का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर भी होगा। हालांकि, अभी इसकी कीमत की डिटेल सामन नहीं आई है। माना जा रहा है कि इसे 9 से 12 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
BMW CE 04 का डिजाइन
BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर में लंबा व्हीलबेस मिलेगा। साथ ही, इसमें चौड़ा प्रोफाइल दिया है। इस वजह से ये स्कूटर का मस्कुलर नजर आता है। इस ई-स्कूटक का वजन भी काफी ज्यादा होगा। फ्रंट से ये बल्की नजर आता है। वहीं, इसकी इसका लंबाई काफी ज्यादा नजर आ रही है। बैक व्हील सीट से काफी ज्यादा बाहर निकला नजर आता है। कुल मिलाकर ये भारतीय बाजार में मिलने वाले दूसरे सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में एकदम अलग और यूनिक है।
BMW CE 04 की बैटरी और रेंज
बात करें BMW CE 04 के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की इसमें 15kW की स्थायी चुंबक, लिक्विड-कूल्ड सिंक्रोनस मोटर दी है, जो 41bhp की पावर और 61Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 8.9kWh का बैटरी पैक मिलता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 130 किलोमीटर का सफर तय कर पाएगा। यह 2.6 सेकेंड में 0-50 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 120 किमी/घंटा तक होगी। स्टैंडर्ड चार्जर से इसे 4 घंटे में और फास्ट चार्जर से 1.40 घंटे में फुल चार्ज कर पाएंगे।
BMW CE 04 के फीचर्स
BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्लोटिंग सीट, लेयर्ड साइड पैनल, LED हेडलाइट, 3 राइड मोड, ASC, डुअल-चैनल ABS, कीलेस एक्सेस, BMW मोटरराड कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। स्कूटर में रिवर्स फंक्शनैलिटी भी मिलेगी। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 10.25-इंच का बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जो पुरानी 3-सीरीज सेडान के जैसी है। सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनो-शॉक यूनिट दी है। ब्रेकिंग के लिए दोनों व्हील पर डिस्क ब्रेक और सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।