ऐसे जानें हुंडई सैंट्रो VS ग्रैंड आई10 में कौन-सी कार है सबसे बेहतर
हुंडई अपनी एक समय की सबसे लोकप्रिय कार सैंट्रो का नया वर्ज़न लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने सैंट्रो को इऑन और ग्रैंड आई10 के बीच उतारा है। कार की कीमत और इंजन स्पेसिफिकेशन भी ग्रैंड आई10 से कम है। मगर आज...

हुंडई अपनी एक समय की सबसे लोकप्रिय कार सैंट्रो का नया वर्ज़न लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने सैंट्रो को इऑन और ग्रैंड आई10 के बीच उतारा है। कार की कीमत और इंजन स्पेसिफिकेशन भी ग्रैंड आई10 से कम है। मगर आज हमनें दोनों कारों की तुलना स्पेस के मामले में की है। तो आइये जानते है, स्पेस के लिहाज़ से कौन-सी कार रहेगी बेहतर :
सैंट्रो | ग्रैंड आई10 |
लंबाई 3610 एमएम | लंबाई 3765 एमएम |
चौड़ाई 1645 एमएम | चौड़ाई 1660 एमएम |
ऊंचाई 1560 एमएम | ऊंचाई 1520 एमएम |
व्हील बेस 2400 एमएम | व्हील बेस 2425 एमएम |
बूट स्पेस 235 लीटर | बूट स्पेस 256 लीटर |
cardekho.com के मुताबिक, ग्रांड आई10, सैंट्रो की तुलना में 155 मिलीमीटर लम्बी और 15 मिलीमीटर चौड़ी है। ग्रैंड आई10 का व्हीलबेस भी सैंट्रो से 25 मिलीमीटर ज्यादा है। हालांकि ग्रैंड आई 10 की ऊँचाई सैंट्रो की तुलना में 40 मिलीमीटर कम है। बूट स्पेस के मामले में भी ग्रैंड आई10 हुंडई सैंट्रो से आगे है। ग्रैंड आई10 में 21 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस मिलता है।
बाहरी कद-काठी से बेशक ग्रैंड आई10 कई मामलों में सैंट्रो से आगे है। परन्तु केबिन स्पेस के मामले में कौन सी कार है आगे ? आइये जानें :
फ्रंट-रो
कद-काठी (मिलीमीटर में) | हुंडई सैंट्रो | हुंडई ग्रैंड आई10 |
केबिन की चौड़ाई | 1215 | 1240 |
हेडरूम | 980 | 925-1000 |
लेगरूम | 945-1050 | 900-1050 |
नी-रूम | 600-785 | 585-780 |
सीट बेस की लम्बाई | 500 | 490 |
सीट बेस की चौड़ाई | 495 | 500 |
सीट बेस की ऊँचाई | 580 | 645 |
ग्रांड आई 10 के फ्रंट केबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है। नतीजतन, कार में ज्यादा चौड़ी सीटें मिलती हैं। लेकिन इसके अलावा, ग्रैंड आई10 की फ्रंट सीटों पर इसका कोई ख़ासा फायदा देखने को नहीं मिलेगा। हुंडई सैंट्रो में ग्रैंड आई10 के मुकाबले ज्यादा लेगरूम और नी-रूम (घुटनों के पास स्पेस) मिलता है। यही नहीं, सैंट्रो में फ्रंट सीटबेस की लम्बाई भी ग्रैंड आई10 से ज्यादा है। जिससे अच्छा थाई-सपोर्ट मिलता है। ग्रांड आई10 में सीट बेस सैंट्रो से ऊँचा है। हालांकि आदर्श रूप से सैंट्रो में सीट बेस की ऊँचाई अधिक होनी चाहिए थी क्योंकि सैंट्रो, ग्रांड आई10 से ऊँची कार है।
रियर-रो
कद-काठी (मिलीमीटर में) | हुंडई सैंट्रो | हुंडई ग्रैंड आई10 |
हेडरूम | 940 | 920 |
शोल्डर-रूम | 1290 | 1220 |
नी-रूम | 670-830 | 640-845 |
सीट बेस की लम्बाई | 485 | 455 |
सीट बेस की चौड़ाई | 1225 | 1225 |
सीट बेस की ऊँचाई | 610 | 585 |
बात की जाए दोनों कारों की पिछली सीटों कि तो यहां हुंडई सैंट्रो, आई10 को मात देती नज़र आ रही है। ग्रैंड आई10 में पिछली सीटों पर सैंट्रो के मुकाबले 20 मिलीमीटर कम हेडरूम मिलता है। इसके पीछे वजह कार का स्लोपिंग-रूफ डिज़ाइन हो सकती है। गौरतलब है कि ग्रैंड आई10 की बाहरी डिज़ाइन सैंट्रो से बड़ी है, परन्तु इसके बावजूद भी सैंट्रो में ज्यादा शोल्डर रूम मिलता है। फ्रंट सीट को आगे रखने पर ग्रैंड आई10 में 15 मिलीमीटर ज्यादा नी-रूम रूम मिलता है। वहीं, फ्रंट सीट को पूरी तरह पीछे खिसकाने पर सैंट्रो में 30 मिलीमीटर ज्यादा नी-रूम रूम मिलता है।
दोनों कारों में सेंटर हम्प 40 मिलीमीटर की ऊँचाई पर है। हालांकि सैंट्रो में यह ज्यादा चौड़ा है। जिससे सेंटर सीट पर बैठना थोड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। दोनों कारों की पिछली सीट समान चौड़ाई की है, लेकिन सैंट्रो में ज्यादा लम्बी सीट मिलती है। जिससे अच्छा थाई-सपोर्ट मिलता है। साथ ही, सैंट्रो में ज्यादा ऊँची सीटें मिलती है।
कुल मिलाकर, हुंडई ग्रांड आई10 की बाहरी डिज़ाइन सैंट्रो से बड़ी जरूर है लेकिन केबिन स्पेस के मामले में सैंट्रो इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।