होंडा ने की धांसू वापसी! इन दो मॉडलों की बदौलत 6% तक बढ़ गई बिक्री, लोग देखते ही बस टूट पड़े
होंडा ने एक बार फिर धांसू वापसी की है। हमेशा की तरह एक बार फिर एक्टिवा और शाइन जैसे मॉडलों ने होंडा को 6% तक की बढ़त दिलाई है। आइए इसकी बिक्री डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter- HMSI) ने जनवरी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4,44,847 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिससे कंपनी की साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ 6% तक पहुंच गई। इस आंकड़े में 4,02,977 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 41,870 यूनिट्स का निर्यात शामिल है। घरेलू बिक्री में 5% और एक्सपोर्ट्स में 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Shine 100
₹ 66,900

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Shine
₹ 83,251 - 87,251

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Activa 125
₹ 95,140 - 99,146

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Activa E
₹ 1.17 - 1.52 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Activa 6G
₹ 78,684 - 84,685

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
YTD बिक्री का रिकॉर्ड प्रदर्शन
होंडा (Honda) की फाइनेंशियल ईयर 2025 (अप्रैल 2024 - जनवरी 2025) की कुल बिक्री 49,81,767 यूनिट्स तक पहुंच गई, जिसमें 45,41,323 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 4,40,444 यूनिट्स का निर्यात शामिल है। होंडा (Honda) की इस शानदार ग्रोथ में एक्टिवा (Activa) और शाइन 125 (Shine 125) का अहम योगदान रहा, जिनकी डिमांड लगातार बनी हुई है।
जनवरी 2025 की कुछ खास उपलब्धियां
जनवरी 2025 की कुछ खास उपलब्धियां की बात करें तो इसमें नए अपडेटेड मॉडल्स का बड़ा हाथ रहा है। होंडा (Honda) ने एक्टिवा (Activa), लिवो (Livo) और CB650R के OBD-2B कम्प्लायंट वर्जन लॉन्च किए हैं।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो 2025 में दमदार प्रदर्शन
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो 2025 में होंडा एक्टिवा ई (Honda Activa e) जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों का ऐलान किया गया है। कंपनी ने CB300F फ्लेक्स फ्यूल (Flex-Fuel) में एक नए फ्यूल ऑप्शन वाली बाइक का खुलासा किया है। इसमें Motocompacto नाम का होंडा (Honda) का पोर्टेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल था।
इलेक्ट्रिक रेसिंग गो-कार्ट और बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी
होंडा एक्टिवा 110 में क्या खास?
होंडा एक्टिवा (Honda Activa 110) अब OBD-2B एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हो गई है। इसमें 109.51cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7.8 bhp की पावर (8,000 RPM पर) और 9.05 Nm का टॉर्क (5,500 RPM पर) जेनरेट करने में सक्षम है। CVT गियरबॉक्स के साथ स्मूद और बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
कीमत कितनी है?
इसके कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 80,950 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला TVS जुपिटर (TVS Jupiter), हीरो प्लेजर प्लस (Hero Pleasure Plus), सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) से होता है।
वैरिएंट और कलर ऑप्शन
एक्टिवा 110 (Activa 110) को तीन वैरिएंट्स (STD, DLX, H-Smart) में लॉन्च किया गया है। यह 6 शानदार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसमें पियर्ल प्रीसियस व्हाइट (Pearl Precious White), डीसेंट ब्लू मेटालिक (Decent Blue Metallic), पियर्ल इग्नियस ब्लैक (Pearl Igneous Black), मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक (Mat Axis Gray Metallic), रेबल रेड मेटालिक (Rebel Red Metallic) और पियर्ल सिरेन ब्लू जैसे कलर ऑप्शन शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।