पैसों का कर लो इंतजाम... साल खत्म होने से पहले बाजार में आ जाएंगी ये 4 SUV, इसमें EV भी शामिल
- भारतीय बाजार में छोटी SUVs यानी कॉम्पैक्ट SUVs की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। खासकर, सब 4-मीटर SUVs की सेल में इजाफा हुआ है। लोगों को 10 लाख से कम वाले मॉडल पसंद आ रहे हैं।

भारतीय बाजार में छोटी SUVs यानी कॉम्पैक्ट SUVs की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। खासकर, सब 4-मीटर SUVs की सेल में इजाफा हुआ है। लोगों को 10 लाख से कम वाले मॉडल पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि ज्यादातर कंपनियां अब इसी तरह के मॉडल पर फोकस कर रही हैं। इस साल (2025) भी भारतीय बाजार में मारुति से लेकर महिंद्रा तक के ऐसे कई मॉडल आने वाले हैं। हालांकि, इनमें ज्यादातर मॉडल प्रीमियम और महंगे होंगे। साथ ही, इसमें हाइब्रिड मॉडल भी शामिल रहेंगे।
1. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स हाइब्रिड
मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स हाइब्रिड को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस साल के आखिर में इसको लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह देखते हुए कि कॉम्पैक्ट SUV कूप लगभग दो सालों से बिक्री पर है। इसके डिजाइन में बड़े चेंज होने की उम्मीद नहीं है। मजबूत हाइब्रिड सिस्टम के चलते इसमें 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन मिल सकता है। जिसे पहली बार लेटेस्ट-जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर में देखा गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.66 - 9.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.84 - 8.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. नई हुंडई वेन्यू
हुंडई 2025 के आखिर तक भारत में नेक्स्ट जनरेशन वेन्यू पेश करने की योजना बना रही है। नई 5-सीटर वेन्यू में एक नया एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलेगा। साथ ही, बेहतर फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी भी होंगी। ये अपग्रेड इसे एक मॉडर्न टच देगा। मौजूदा इंजन ऑप्शन में किसी तरह के चेंजेस नहीं किए जाने की उम्मीद है। विशेष रूप से यह हुंडई की नई स्थापित तालेगांव प्लांट में तैयार पहला व्हीकल होगा।
3. टाटा पंच फेसलिफ्ट
टाटा पंच का एक नया मॉडल तैयार हो रहा है। इसकी लाइनअप में कई मॉडल पहले से ही ब्रांड के लेटेस्ट डिजाइन को अपना चुके हैं। यह देखते हुए कि यह पिछले साल सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। ऐसे में कंपनी इसकी स्थिति को मजबूत करने की प्लानिंग कर रही है। अपकमिंग फेसलिफ्ट में इसके बाहरी हिस्से में महत्वपूर्ण अपडेट होने की संभावना है। जिसमें नए डिजाइन वाले हेडलैम्प, एक नया ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए एलॉय व्हील डिजाइन और रिवाइज्ड टेल लैंप शामिल हैं। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के जारी रहने की उम्मीद है।
4. महिंद्रा XUV 3XO EV
महिंद्रा XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग लगभग आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इसकी बिक्री शुरू होने की संभावना है। ये टाटा पंच EV को टक्कर देगी। इसे XUV 400 से नीचे रखा जाएगा। उम्मीद है कि इसकी रेंज प्रति चार्ज 400Km के आसपास होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।