फॉर्च्यूनर की बादशाहत के लिए खतरा बनकर आ रही ये दमदार SUV, लॉन्च डेट हुई कंफर्म; डिजाइन और फीचर देख उड़ जाएंगे होश
स्कोडा के दमदार SUV 2025 स्कोडा कोडिएक (2025 Skoda Kodiaq) की लॉन्च डेट हुई कंफर्म हो गई है। ये अपकमिंग एसयूवी कई एडवांस फीचर्स से लैस है। आइए जरा विस्तार से इस एसयूवी की खासियत जानते हैं।

स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) अपनी प्रीमियम SUV लाइनअप को और भी ज्यादा दमदार बनाने जा रही है। कंपनी ने 2025 स्कोडा कोडिएक (2025 Skoda Kodiaq) की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है। इस नई जनरेशन कोडिएक (Kodiaq) को 3 वैरिएंट्स स्पोर्टलाइन (Sportline, L&K- Laurin & Klement) और RS में लॉन्च किया जाएगा। आइए जरा विस्तार से इस SUV से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi Q3
₹ 44.25 - 54.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kodiaq
₹ 39.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW 2 Series 2025
₹ 45 - 50 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X1
₹ 49.5 - 52.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan X-Trail
₹ 49.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कब लॉन्च होगी 2025 स्कोडा कोडिएक?
ऑटो एक्स्पो 2025 (Auto Expo 2025) में स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने न्यू जेन कोडिएक (New Gen Kodiaq) को शोकेस किया था। अब ब्रांड के डायरेक्टर पीटर जनेबा (Petr Janeba) ने कन्फर्म किया है कि यह SUV अप्रैल 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च होगी।
भारतीय बाजार में नई कोडिएक (Kodiaq) जीप मेरिडियन (Jeep Meridian), फॉक्सवैगन टिगुआन (Volkswagen Tiguan), टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और अपकमिंग एमजी मजेस्टर (MG Majestor) को टक्कर देती है। कंपनी इसे CBU (Completely Built Unit) रूट से भारत लाने वाली है।
2025 स्कोडा कोडिएक के 3 दमदार वैरिएंट्स
स्कोडा (Skoda) अपनी नई कोडिएक (Kodiaq) को स्पोर्टलाइन और L&K वैरिएंट्स के साथ लॉन्च करेगी। बाद में कंपनी RS (Rally Sport) वैरिएंट भी पेश करेगी, जो ज्यादा पावरफुल होगी।
Sportline Trim – यह वैरिएंट ज्यादा स्पोर्टी लुक देगा और इसमें ग्लॉस ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी अलग होगा।
L&K (Laurin & Klement) Trim – यह ज्यादा प्रीमियम होगा, जिसमें क्रोम एलिमेंट्स और लाइट इंटीरियर थीम दी जाएगी।
RS Variant – यह परफॉर्मेंस ओरिएंटेड होगी, ठीक वैसे ही जैसे स्कोडा ऑक्टेविया RS (Skoda Octavia RS) को पेश किया गया था।
2025 स्कोडा कोडिएक का दमदार इंजन
नई स्कोडा कोडिएक (2025 Skoda Kodiaq) के दमदार इंजन की बात करें तो इसमें वही 2.0L, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो AWD सिस्टम से लैस होगा। इसका स्टैंडर्ड वैरिएंट्स 190 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही इसमें 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलेगा।
2025 स्कोडा कोडिएक RS वैरिएंट का पावरट्रेन
इसके RS वैरिएंट की बात करें तो ये वैरिएंट 265 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा, जिससे यह और भी ज्यादा दमदार होगी। इसके अलावा स्कोडा (Skoda) एक डीजल इंजन ऑप्शन भी ला सकती है, जो कि ऑटो एक्स्पो 2025 (Auto Expo 2025) में सुपर्ब (Superb 4X4) के साथ शोकेस किया गया था।
क्या होगी 2025 स्कोडा कोडिएक की कीमत?
इस SUV की आधिकारिक कीमत लॉन्च के वक्त सामने आएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 45 लाख रुपये के आसपास होगी, जबकि RS वैरिएंट इससे ज्यादा महंगा होगा।
2025 स्कोडा कोडिएक की किससे होगी टक्कर?
भारतीय बाजार में 2025 स्कोडा कोडिएक (2025 Skoda Kodiaq) कई बड़ी SUV को कड़ी टक्कर देगी। इस लिस्ट में टोयोटा फॉर्च्यूनर, फॉक्सवैगन टिगुआन (Volkswagen Tiguan), जीप मेरेडियन (Jeep Meridian), एमजी मजेस्टर (MG Majestor) से होगी
2025 स्कोडा कोडिएक (2025 Skoda Kodiaq) भारतीय बाजार में एक लग्जरी और पावरफुल SUV के तौर पर दस्तक देने जा रही है। दमदार इंजन, शानदार फीचर्स और नए डिजाइन के साथ यह SUV जीप मेरेडियन (Jeep Meridian) और फॉर्च्यूनर (Fortuner) जैसी गाड़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार है। अगर आप एक प्रीमियम 7-सीटर SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो स्कोडा कोडिएक 2025 (Skoda Kodiaq 2025) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।