भारत में बढ़ गई SUVs की डिमांड, टॉप-25 कारों में से 16 मॉडल इनके रहे; जानिए किनका रहा दबदबा?
- देश से ऑटो मार्केट में अब SUV की डिमांड ज्यादा बढ़ चुकी है। इस बात का पता सेल्स रिपोर्ट को देखकर पता चलता है। जनवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-25 कारों की लिस्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि इसमें 16 SUVs शामिल हैं।

देश से ऑटो मार्केट में अब SUV की डिमांड ज्यादा बढ़ चुकी है। इस बात का पता सेल्स रिपोर्ट को देखकर पता चलता है। जनवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-25 कारों की लिस्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि इसमें 16 SUVs शामिल हैं। दूसरी तरफ, इसमें सिर्फ 5 हैचबैक, 2 MPV, 1 सेडान और 1 वैन शामिल रही। इस लिस्ट को देखकर पता चलता है कि SUVs का दबदबा अब मार्केट में पूरी तरह हो चुका है। SUV की डिमांड में इजाफा होने की बड़ी वजह इसकी कम कीमत का होना भी है। बता दें देश की पॉपुलर SUV टाटा पंच और हुंडई एक्सटर की कीमतें सिर्फ 6 लाख से शुरू हैं।
टॉप-25 कार सेल्स जनवरी 2025 | |||
रैंक | मॉडल | टाइप | सेल्स |
1 | मारुति वैगनआर | हैचबैक | 24,078 |
2 | मारुति बलेनो | हैचबैक | 19,965 |
3 | हुंडई क्रेटा | SUV | 18,522 |
4 | मारुति स्विफ्ट | हैचबैक | 17,081 |
5 | टाटा पंच | SUV | 16,231 |
6 | ग्रैंड विटारा | SUV | 15,784 |
7 | महिंद्रा स्कॉर्पियो | SUV | 15,442 |
8 | टाटा नेक्सन | SUV | 15,397 |
9 | मारुति डिजायर | सेडान | 15,383 |
10 | मारुति फ्रोंक्स | SUV | 15,192 |
11 | मारुति ब्रेजा | SUV | 14,747 |
12 | मारुति अर्टिगा | MPV | 14,248 |
13 | मारुति ऑल्टो | हैचबैक | 12,352 |
14 | मारुति ईको | वैन | 11,250 |
15 | हुंडई वेन्यू | SUV | 11,106 |
16 | टोयोटा इनोवा | MPV | 9,780 |
17 | महिंद्रा बोलेरो | SUV | 8,682 |
18 | महिंद्रा XUV 3XO | SUV | 8,454 |
19 | महिंद्रा XUV700 | SUV | 8,399 |
20 | महिंद्रा थार | SUV | 7,557 |
21 | किआ सोनेट | SUV | 7,194 |
22 | टाटा टियागो | हैचबैक | 6,807 |
23 | किआ सेल्टोस | SUV | 6,470 |
24 | हुंडई एक्सटर | SUV | 6,068 |
25 | किआ सिरोस | SUV | 5,546 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टॉप-25 कारों की लिस्ट में जो SUVs शामिल रहीं उसमें हुंडई क्रेटा, टाटा पंच, ग्रैंड विटारा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा नेक्सन, मारुति फ्रोंक्स, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा बोलेरो, महिंद्रा XUV 3XO, महिंद्रा XUV700, महिंद्रा थार, किआ सोनेट, किआ सेल्टोस, हुंडई एक्सटर और किआ सिरोस शामिल रहीं। छोटी SUVs की डिमांड बढ़ने से अब स्कोडा जैसी कंपनी को भी काइलक जैसा 7.89 लाख रुपए का सस्ता मॉडल लॉन्च करना पड़ा है। वहीं, किआ सिरोस भी 9 लाख की कीमत के साथ लॉन्च हुई है।
अब बात करें इन SUVs की सेल्स की तो हुंडई क्रेटा की 18,522 यूनिट, टाटा पंच की 16,231 यूनिट, ग्रैंड विटारा की 15,784 यूनिट, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 15,442 यूनिट, टाटा नेक्सन की 15,397 यूनिट, मारुति फ्रोंक्स की 15,192 यूनिट, मारुति ब्रेजा की 14,747 यूनिट, हुंडई वेन्यू की 11,106 यूनिट, महिंद्रा बोलेरो की 8,682 यूनिट, महिंद्रा XUV 3XO की 8,454 यूनिट, महिंद्रा XUV700 की 8,399 यूनिट, महिंद्रा थार की 7,557 यूनिट, किआ सोनेट की 7,194 यूनिट, किआ सेल्टोस की 6,470 यूनिट, हुंडई एक्सटर की 6,068 यूनिट और किआ सिरोस की 5,546 यूनिट बिकीं।
टाटा पंच बेस्ट सेलिंग SUV
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो AC, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है।
सेफ्टी के नजरिए से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है। बता दें कि पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,99,900 रुपए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।