Lucky zodiac 2025: 2025 में कौन-सी राशियां रहेंगी सबसे ज्यादा भाग्यशाली, ज्योतिर्विद ने बताई हैं 2025 की लकी राशियां
साल 2025 में कई बड़े ग्रहों का परिवर्तन होगा। इस परिवर्तन से कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे, जिस कारण से इन्हें करियर, आर्थिक और लवलाइफ में लाभ मिलेगा।

साल 2025 में कई बड़े ग्रहों का परिवर्तन होगा। इस परिवर्तन से कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे, जिस कारण से इन्हें करियर, आर्थिक और लवलाइफ में लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर ये राशियां साल 2025 की सबसे भाग्यशाली राशियां कहीं जाएगी। यहां हम ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार बात रहे हैं, ऐसी ही राशियों के बारे में जो साल 2025 में सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहेंगी। नए साल में शनि 30 साल बाद अपनी कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा गुरु भी साल 2025 में मिथुन राशि में पहुंच जाएंगे, वहीं राहु और केतू का भी राशि परिवर्तन होगा। आइए जानें इस साल की 2025 की लकी राशियां-
ज्योतिर्विद ने बताई हैं 2025 की लकी राशियां
ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार साल 2025 में भाग्यशाली राशियों में सबसे भाग्यशाली के क्रम में देखा जाए तो , वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन होगा।
वृष राशि वालों के लिए साल 2025 सकारात्मक रहेगा, इस राशि के लोगों को करियर में सफलता के योग हैं। इसके अलावा आय के नए साधन बनेंगे और आपको ओवरऑल लाभ मिलने के योग हैं।
कर्क राशि वालों के लिए इस साल सपने के सच होने जैसा रहेगा। इस राशि के रोगों के कईकाम नए साल में बनेंगे। इससे आपके लिए समय भाग्यशाली रहेगा।
सिंह और तुला वालों को मकान, दुकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि आपकी राशि 2025 में जबरदस्त लाभ पाएगी।
कुंभ राशि के लोगों को साल 2025 में शनि साढ़ेसाती से भी गुजरना है, इसलिए इस समय आपको अनुशासन में रहकर कार्य करना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन वालों के लिए साल 2025 का समय बलवान है, इस साल आपका कोई बड़ा प्रोजेक्ट सक्सेसफुल रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।