Magh Purnima 2025: फरवरी महीने में पूर्णिमा कब है? जानें डेट, स्नान-दान का मुहूर्त व महत्व
- Purnima in February 2025 Date: हर महीने पूर्णिमा व्रत रखा जाता है, इस तरह से साल में कुल 12 पूर्णिमा आती हैं। जानें फरवरी महीने में पूर्णिमा कब है-

February 2025 Purnima Kab hai: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। हर महीने पूर्णिमा आती है। फरवरी में माघ पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभ व फलदायी माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, माघ माह का हर दिन दान-पुण्य के लिए विशेष माना गया है। लेकिन माघ पूर्णिमा यानी माघ माह का आखिरी दिन स्नान-दान के लिए अत्यंत शुभ व महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान व दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। जानें फरवरी में माघ पूर्णिमा कब है, स्नान-दान का मुहूर्त व महत्व:
माघ पूर्णिमा 2025 कब है: द्रिक पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी 2025 को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ होगी और 12 फरवरी 2025 को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथिके अनुसार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी।
माघ पूर्णिमा के दिन बन रह ये शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त- 05:19 ए एम से 06:10 ए एम
प्रातः सन्ध्या - 05:45 ए एम से 07:02 ए एम
विजय मुहूर्त- 02:27 पी एम से 03:11 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:07 पी एम से 06:32 पी एम
अमृत काल- 05:55 पी एम से 07:35 पी एम
माघ पूर्णिमा स्नान-दान के शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
लाभ - उन्नति: 07:02 ए एम से 08:25 ए एम
अमृत - सर्वोत्तम: 08:25 ए एम से 09:49 ए एम
शुभ - उत्तम: 11:12 ए एम से 12:35 पी एम
लाभ - उन्नति: 04:46 पी एम से 06:09 पी एम
माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय: माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पर चंद्रदेव की पूजा करने व अर्घ्य देने से जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में धन-धान्य बढ़ता है।
पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का महत्व: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य आदि कर्म का अतिशीघ्र फल प्राप्त होता है। माघ पूर्णिमा के दिन कल्पवास का भी समापन होता है। माघ माह में कई भक्त एक माह तक प्रयाग स्थित गंगा किनारे निवास करते हैं, जिसे कल्पवास कहा जाता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।