Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Panchang 14-20 February 2025 saptahik panchang

Weekly Panchang 2025 : द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के साथ मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, पढ़ें साप्ताहिक पंचांग

  • Weekly Panchang 14-20 February 2025: इस सप्ताह द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के साथ कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। कई ग्रह भी नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा वाहन,गृह-प्रवेश और विवाह के भी कई मुहूर्त हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 14 Feb 2025 07:12 AM
share Share
Follow Us on
Weekly Panchang 2025 : द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के साथ मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, पढ़ें साप्ताहिक पंचांग

Weekly Panchang 14-20 February 2025 : इस सप्ताह कुछ ग्रह बेहद खास नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य और बुध शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो बुद्धिमत्ता और आध्यात्मिकता को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इस वीक द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। गणेशजी की पूजा-अर्चना के लिए यह खास दिन होता है। इसके साथ ही इस सप्ताह यशोदा जयंती और शबरी जयंती भी मनाई जाएगी। इस वीक गृह-प्रवेश, विवाह और भूमि-वाहन की खरीदारी के भी कई मुहूर्त उपलब्ध हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेर से जानते हैं इस सप्ताह का पंचांग...

इस सप्ताह का शुभ मुहूर्त : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त देखकर ही करना चाहिए। इससे कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इसलिए सही मुहूर्त देखकर ही किसी शुभ कार्यों की शुरुआत करना उत्तम माना जाता है। इस सप्ताह भूमि-वाहन की खरीदारी,गृह-प्रवेश और विवाह के कई मुहूर्त उपलब्ध हैं।

विवाह मुहूर्त : 14 फरवरी को रात 11 बजकर 09 मिनट से लेकर 15 फरवरी को सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक विवाह का मुहूर्त है। 15 फरवरी को सुबह 06 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 48 मिनट तक विवाह का मुहूर्त है। अगला मुहूर्त 15 फरवरी को रात 11 बजकर 52 मिनट से 16 फरवरी को सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक है। 16 फरवरी को सुबह 06 बजकर 59 मिन से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक विवाह का मुहूर्त है। इसके अलावा 19 फरवरी को सुबह 06 बजकर 56 मिनट से लेकर 07 बजकर 32 मिनट तक विवाह का मुहूर्त है।

गृह प्रवेश मुहूर्त : इस सप्ताह 14 फरवरी को रात 11 बजकर 9 मिनट से लेकर 15 फरवरी को सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक गृह-प्रवेश का मुहूर्त है। अगला मुहूर्त 15 फरवरी को सुबह 06 बजकर 59 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 52 मिनट तक है। इसके अलावा 17 फरवरी को सुबह 06 बजकर 58 मिनट से लेकर 18 फरवरी को सुबह 04 बजकर 53 मिनट तक विवाह का शुभ मुहूर्त है।

प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त : इस वीक 14 फरवरी को सुबह 7 बजे रात 11 बजकर 09 मिनट तक प्रॉपर्टी खरीदने का पहला मुहूर्त है। इसके अलावा 19 फरवरी को सुबह 06 बजकर 55 मिनट से 21 फरवरी को सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक प्रॉपर्टी खरीदने का अन्य शुभ मुहूर्त है।

वाहन खरीदने का मुहूर्त : 17 फरवरी को सुबह 06 बजकर 58 मिनट से लेकर 18 फरवरी को सुबह 06 बजकर 57 मिनट तक विवाह का मुहूर्त है। 19 फरवरी को सुबह 06 बजकर 56 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक वाहन खरीदने का मुहूर्त है। इसके अलावा 20 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से लेकर 21 फरवरी को सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक वाहन खरीद सकते हैं।

ग्रह-नक्षत्रों का गोचर : इस सप्ताह कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा।

15 फरवरी को सुबह 05 बजकर 08 मिनट पर बुध शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

17 फरवरी को शाम 04 बजकर 44 मिनट पर सूर्य और चंद्रमा व्यातिपात योग बनाएंगे।

19 फरवरी को सुबह 09 बजकर 29 मिनट पर बुध और शुक्र का विशेष संयोग बनेगा।

19 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

इस सप्ताह के व्रत-त्योहार

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2025(16 फरवरी 2025, रविवार): 16 फरवरी 2025 को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। यह दिन गणेशजी की पूजा-अर्चना के लिए खास माना जाता है। मान्यता है कि द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत और उपवास से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में अपार सफलता मिलती है।

यशोदा जयंती (18 फरवरी, मंगलवार): 18 फरवरी को यशोदा जयंती है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाया जाता है। यह दिन यशोदा जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,यशोदा जयंती के दिन व्रत और उपवास से श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है।

शबरी जयंती (20 फरवरी ,गुरुवार): हर साल फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाया जाता है। इस दिन माता शबरी और भगवान राम की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन रामचरितमानस पाठ करने और बेर का भोग लगाने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

कालाष्टमी (20 फरवरी, गुरुवार): हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। इस दिन काल भैरव बाबा और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को नकारात्मक ऊर्जाओं से छुटकारा मिलता है और कष्ट दूर होते हैं।

अशुभ मुहूर्त : वैदिक ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है। इस दौरान मांगलिक कार्यों की शुरुआत न करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को जीवन में कई अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

14 फरवरी 2025-11:12 एएम से 12:35 पीएम तक

15 फरवरी 2025-09:47 एएम से 11:11 एएम तक

16 फरवरी 2025- 04:48 पीएम से 06:12 पीएम तक

17 फरवरी 2025-08:22 एएम से 09:46 एएम तक

18 फरवरी 2025-03:24 पीएम से 04:49 पीएम तक

19 फरवरी 2025-12:35 पीएम से 02:00 पीएम तक

20 फरवरी 2025- 02:00 पीएम से 03:25 पीएम तक

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें