Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope 20 to 26 April 2025 aries to pisces Saptahik Rashifal bhavishyafal

Weekly Horoscope: 20-26 अप्रैल तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

  • Weekly Horoscope 20-26 April 2025: आने वाले सप्ताह कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां लाएगा और कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानें पंडित जी से 20-26 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 18 April 2025 09:43 AM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope: 20-26 अप्रैल तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 20-26 April 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 20-26 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशि- थोड़ी सी स्थिति में सुधार हो गया है। प्रेम-संतान का साथ हो गया है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक कहा जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा बेहतर हुआ है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में व्यापारिक सफलता मिलेगी। अंत में आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र से बचकर रहें। स्वास्थ्य अभी भी प्रभावित है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। मध्य में विघ्न-बाधा खत्म होगी। थोड़ा बेहतर हो जाएंगे। अंत में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग होने लगेंगे। पीली वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय

मिथुन राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। सरकारी तंत्र से लाभ। पिता का साथ। बाकी थोड़ा सा पहले से बेहतर समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पिता का सानिध्य मिलेगा। मध्य खराब होगा। थोड़ा चोट-चपेट लगने वाला हो सकता है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो जाएंगी। अंत फिर सामान्य हो जाएगा और अच्छे दिनों की ओक बढ़ने लगेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य आपका थोड़ा ऊपर-नीचे चलता रहता है। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छी स्थिति है। फैसला लेने की क्षमता बढ़ गई है। जीवन में शुभता बढ़ गई है। एनर्जी बढ़ गई है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। या कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। मध्य में बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अंत आपका खराब हो सकता है। बचकर पार करिए। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रहकर निर्णय लें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। मध्य में शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। अंत में बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। एक शुभ संकेत। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी है। मध्य में प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अंत में शत्रु एक्टिव रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी लेकिन संपन्न हो जाएंगे। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का क्या है शुभ मुहूर्त? जानें उपाय भी

तुला राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। सरकारी तंत्र से लाभ और सरकारी नौकरी के संकेत दिख रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक सफलता मिलेगी। पराक्रम रंग लाएगा। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी लेकिन कलहकारी सृष्टि रहेगी। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश मत करिएगा। मध्य में व्यापारिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। एक अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है। अंत में कलह से बचें और भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मध्य में धन हानि है। निवेश वर्जित रहेगा। अंत में व्यापारिक सफलता के पू्र्ण योग हैं। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। मध्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहना होगी। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। जुआ-सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अंत में बहुत अच्छी स्थिति होगी। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। आनंदायक जीवन गुजारेंगे। नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हर दृष्टिकोण से मध्यम समय रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में आय के नवीन स्रोत बनेंगे। अंत फिर चिंताकारी रहेगा। बच्चों से दूर रहेगी। प्रेम में दूरी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें