Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu tips to enhance goodluck and wealth

Vastu Tips:धन-दौलत में वृद्धि के लिए आजमनाएं ये 5 आसान वास्तु टिप्स

  • Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, जीवन में सुख-समृद्धि के आगमन के लिए वास्तु के कुछ नियमो का पालन करना बेहद जरूरी है। मान्यता है कि इससे जीवन में धन-संपन्नता बनी रहती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 Feb 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
Vastu Tips:धन-दौलत में वृद्धि के लिए आजमनाएं ये 5 आसान वास्तु टिप्स

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है। वास्तु से जुड़ी छोटी-छोटी बातें घर के माहौल को सकारात्मक बनाती है और नेगेटिविटी को दूर करती है। इसलिए जीवन में धन, वैभव और सुख-संपन्नता लाने के लिए वास्तु के घर या ऑफिस से जुड़े कुछ आसान बातों का ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे जीवन की हर समस्या और बाधाएं दूर होती है और धन, संपत्ति और सुख-संपदा के आगमन के लिए नए मौके मिलते हैं। आइए जानते हैं धन, सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कुछ आसान वास्तु टिप्स...

वास्तु टिप्स

वास्तु के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि के आगमन के लिए मुख्यद्वार का खास ध्यान रखना चाहिए। मुख्यद्वार उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। कुबेर देवता को उत्तर दिशा का स्वामी माना गया है। वहीं, पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य ग्रह है। मान्यता है कि नॉर्थ या ईस्ट में मेनगेट होने पर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और घर की पॉजिटिविटी बरकरार रहती है।

वास्तु शास्त्र में शुक्र ग्रह को दक्षिण-पूर्व दिशा का स्वामी ग्रह शुक्र माना गया है। शुक्र धन, सुख-समृद्धि और सौंदर्य के दाता माने जाते हैं। मान्यता है कि धन का आवक बढ़ाने के लिए इस दिशा में हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए। गोल्डन लैंप या कैंडल जलाना चाहिए। इससे सुख-सौभाग्य बढ़ाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें:Vastu Tips: अपनी जेब में कभी न रखें ये 5 चीजें, दुर्भाग्य आने की है मान्यता

वास्तु में घर के उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना गया है। इस दिशा में फाउंटेन या छोटा-सा फिश एक्वेरियम रख सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आय के नवीन स्त्रोत बनते हैं। मन प्रसन्न रहता है और जीवन में सुख-संपन्नता बनी रहती है।

वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर मुख करके सोना चाहिए। इससे स्वास्थ्य में सुधार आता है। धन का आवक बढ़ता है। मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहता है। आर्थिक फैसले लेने में मदद मिलती है। जीवन में स्थिरता आती है। करियर और आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलता है।

वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर-पूर्व दिशा में गंदगी नहीं फैलने देना चाहिए। इसलिए इस दिशा में ज्यादा कूड़ा-कबाड़ न फैलने दें। उत्तर-पूर्व कोने की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। मान्यता है कि उत्तर-पूर्व दिशा में गंदगी फैलने से धन लाभ के मार्ग में अवरोध उत्पन्न होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें