Vastu Tips: सुख-समृद्धि के आगमन के लिए घर लाएं इन 5 जानवरों की मूर्तियां
- Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में कुछ पशु-पक्षियों की तस्वीर रखना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इनका संबंध किसी न किसी देवी-देवताओं और ग्रहों से होता है। जिससे यह मूर्तियां घर में रखने से जीवन की हर बाधा दूर होती है।

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में कुछ पशु-पक्षियों की तस्वीर रखना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष में देवी-देवताओं का संबंध किसी न किसी पशु-पक्षी से माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू होता है। कुत्ता भगवान भैरव बाबा का वाहन माना जाता है। वहीं, गाय को माता समान पूजनीय माना गया है। वास्तु के अनुसार, घर में कुत्ता, हाथी, घोड़ा, कामधेनु गाय,ऊंट समेत कुछ जानवरों की मूर्तियां रखना अति शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह धन,सुख-समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक होते हैं। इन मूर्तियों को घर में रखने से जातक को जीवन में आने वाले बाधाओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं घर में किन मूर्तियों को रखना शुभ होता है?
कामधेनु गाय
हिंदू धर्म में गाय को माता समान पूजनीय माना गया है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। आप घर में पीतल की कामधेनु गाय की मूर्ति रख सकते हैं। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
हाथी की मूर्ति
वास्तु में हाथी की मूर्ति को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि हाथी की मूर्ति रखने से घर में धन-वैभव ब़ढ़ता है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पारिवारिक जीवन में खुशियां आती है।
मैंडरिन डक(हंस का जोड़ा)
वास्तु के अनुसार, वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए बेडरूम में हंस के जोड़े की मूर्ति या तस्वीर लगाना चाहिए। यह रिश्तों की कड़वाहट कम करता है और रिश्तों में प्रेम बढ़ाता है।
कछुआ
घर में कांच या पीतल से निर्मित कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु के अनुसार, धातु से निर्मित कछुए को घर के उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आय में वृद्धि होती है और घर में बरकत आती है।
ऊंट
वास्तु में ऊंट को सफलता का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर में ऊंट की मूर्ति रखने से सफलता की राह में आने वाली अड़चने दूर होती है। परिवार के सदस्यों की एकाग्रता बढ़ती है और पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।