सिंह राशिफल 26 अप्रैल: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 26 अप्रैल का दिन?
Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Leo Horoscope Today, सिंह राशिफल 26 अप्रैल 2025: वर्कप्लेस पर चुनौतियों के बावजूद आपकी प्रोडक्टिविटी अच्छी रहेगी। लव लाइफ में कुछ शानदार पल देखने को मिलेंगे। आज आप हेल्दी और समृद्ध भी रहेंगे।
सिंह लव राशिफल- आप छोटी-मोटी गलतफहमियों की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन चीजें कंट्रोल से बाहर होने से पहले उन्हें सुलझा लेना अच्छा है। कुछ स्टेटमेंट को गलत अर्थों में लिया जा सकता है और इससे आज अशांति हो सकती है। अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखें और बहस करते समय भी अपना आपा नहीं खोएं। आप दोनों को पर्सनल और प्रोफेशनल कोशिशों में एक-दूसरे का सपोर्ट करने की जरूरत है। जो लोग अपने क्रश को लेकर अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने के इच्छुक हैं, वे दिन का दूसरा भाग चुन सकते हैं और रिस्पॉन्स पॉजिटिव होगा।
सिंह करियर राशिफल- कार्यस्थल पर समय-सीमा को लेकर सतर्क रहें। कुछ कार्यों की समय-सीमा तंग होगी और आपको उन्हें पूरा करने में भी मु्श्किल हो सकती है, जिससे कार्यस्थल पर घबराहट भी हो सकती है। सीनियर्स और क्लाइंट को समझाने के लिए कम्युनिकेशन स्किल का इस्तेमाल करें। हेल्थकेयर, आईटी, हॉस्पिटैलिटी, बैंकिंग, एविएशन, ह्यूमव रिसोर्स, कॉपी राइटिंग और ऑटोमोबाइल फील्ड से जुड़े लोगों को विदेश में अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं।
सिंह आर्थिक राशिफल- धन का आगमन होगा और आप स्मार्ट आर्थिक फैसला लेने में सक्षम हैं। दिन के पहले भाग में ज्वैलरी खरीदने पर विचार करें जबकि दिन का दूसरा भाग नया वाहन खरीदने के लिए शुभ है। नई संपत्ति लेने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। कुछ सिंह राशि वाले कानूनी विवाद जीतेंगे या भाई-बहन के साथ वित्तीय मामला भी सुलझा लेंगे। बिजनेसमैन सभी पेंडिंग बकाया चुकाने में भी सफल होंगे, जबकि आपका बैंक लोन भी पास हो जाएगा।
सिंह सेहत राशिफल- अपनी सेहत पर नजर रखें। छोटी-मोटी बीमारियां रहेंगी। आज आपके पैरों में दर्द रहेगा। कुछ महिलाओं में माइग्रेन या पाचन परेशानियां हो सकती हैं और ऐसे भोजन को छोड़ देना भी अच्छा है जो ऑयल और ग्रीस से भरपूर हो। आज रसोई में काम करते समय सतर्क रहें क्योंकि सब्जियां काटते समय छोटी-मोटी चोट लग सकती है। कुछ बच्चों को आज ओरल हेल्थ परेशानियां हो सकती हैं।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)