Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Leo Horoscope 17 February 2025 Singh Rashi ka Rashifal future predictions

सिंह राशिफल 17 फरवरी 2025: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 Feb 2025 06:12 AM
share Share
Follow Us on
सिंह राशिफल 17 फरवरी 2025: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

Leo Horoscope Today 17 February 2025 : आज रिस्क आपको और भी मजबूत बनाएंगे। लव रिलेशनशिप में और भी खुश रहने के लिए नए तरीके देखें। रिश्ते में आने वाली परेशानियों को खुले संवाद से दूर करें। ऑफिस की पॉलिटिक्स को लेकर आप सावधान रहें, आर्थिक तौर पर आप सुरक्षित हैं और आपकी हेल्थ भी अच्छी है।

सिंह लव राशिफल
आज लवलाइफ में कुछ बदलाव करने पर विचार करना होगा। सबसे पहले आपको पुरानी बातों का समाधान निकालना चाहिए। एक खुशनुमा भविष्य की कल्पना करें। अपने विचार जाहिर करने में आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि आपका लवर इसे गलत समझ सकता है। किसी बहस में ना पड़े,इस बात को समझें कि अच्छा श्रोता बनना बहुत जरूरी है। शाम तक कुछ सिंह राशि के लोगों के नए रिश्ते भी बन सकते हैं।

सिंह करियर राशिफल

काम में अनुशासन रखें, इससे आपकी पर्फोर्मेंस पर सीधा असर रहेगा। जो लोग आईटी, हेल्थकेयर, एविएशन में हैं, उन्हें विदेश में नौकरी के मौके मिलेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि आपके साथ काम करने वाले अच्छे मूड में रहें। स्टूडेंट्स जो एग्जाम में शामिल हो रहे हैं, उन्हें पढ़ाई पर फोकस करना होगा। आज कुछ व्यापारियों को प्रशासन से दिक्कत हो सकती है। खासकर टैक्स के नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन की पैनी नजर उन पर है।

सिंह मनी राशिफल
इस समय समृद्धि आपकी साथी होगी, इससे आपको बड़े आर्थिक फैसले लेने में मदद मिलेगी? इस समय घर, फर्नीचर, लग्जरी आइटम, गिफ्ट, कपड़े आदि खरीदने में पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के लिए अच्छा समय है।दिन का दूसरा भाग भी नई प्रोपर्टी खरीदने के लिए अच्छा है। आप स्टॉक और फंड में भी निवेश कर सकते हैं। आप दान में भी पैसा लगा सकते हैं। ऑफिस में किसी सेलिब्रेशन में भी पैसा लगाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 17 फरवरी 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 17 फरवरी 2025: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 17 फरवरी : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 फरवरी का दिन?

सिंह हेल्थ राशिफल
इस समय ऑयली खाना और बाहर का खाना खाने से बचें, इससे आपकी हेल्थ खराब हो सकती है। तंबाकू और स्मोकिंग ना करें, सेहत के लिए कई समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं में स्त्री रोग से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, जिसके लिए मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ सकता है। बच्चों को ओरल इश्यूज हो सकते हैं। जिसके लिए डेंटिस्ट को दिखाना होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें