वृषभ राशिफल 8 फरवरी : वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल
- Taurus Horoscope 8 February 2025, Vrishabh Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Taurus Daily Horoscope,वृषभ राशिफल 8 फरवरी 2025: रोमांटिक रहें और अपने इमोशन्स शेयर करें। सुनिश्चित करें कि आप क्वालिटी के साथ समझौता किए बिना अपने सभी काम पूरा करते हैं। बिना सोचे-समझे निवेश न करें और एक अच्छा फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...
वृषभ लव राशिफल : रिलेशनशिप में छोटी-मोटी दिक्कतों के चलते परिस्थिति को अनियंत्रित न होने दें। रिलेशनशिप को अच्छा बनाकर रखें। आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई तीखी टिप्पणी करने से बचें। प्रेमी के साथ बातचीत के दौरान टिप्पणी करते समय सतर्क रहें। साथी इसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। जिससे रिश्तों में तकरार बढ़ सकती है। आपके पेरेंट्स बहुत सपोर्ट करेंगे। आज आप प्रेमी की उनसे मुलाकात करा सकते हैं। साथ में वेकेशन का प्लान बना सकते हैं, जहां आपको खुलकर साथी से अपने इमोशन्स को शेयर करने का मौकै मिल सकता है। कुछ कपल्स का विवाह तय हो सकता है।
वृषभ करियर राशिफल : ऑफिस में मिलने वाले मौकों को खुद को काबिलियत को साबित करने की कोशिश करें। नए कार्य मिलेंगे। आपको उन्हें स्वीकार करने की इच्छा व्यक्त करनी चाहिए। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सकता है। वहीं, लॉयर्स और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को संवेदनशील मुद्दा मिल सकता है। शिक्षाविद्, बॉटिनिस्ट,मार्केटिंग पर्सन और एनिमेशन प्रोफेशनल्स का प्रॉडक्टिव दिन रहेगा। बिजनेसमेन को पार्टनरशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ निवेशकों को धन हानि हो सकती है। बिजनेसमेन को नए अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ आर्थिक राशिफल : धन से जुड़ी समस्या हो सकती है। एक अच्छा फाइनेंसशियल प्लान का होना जरूरी है। इससे आपको मुश्किलों से निपटने में मदद मिलेगी। फैमिली या दोस्तों से आर्थिक मामलों में बातचीत करने से बचें। आज भाई-बहन से प्रॉपर्टी को लेकर भी समस्या हो सकती है। कुछ लोग गोल्ड या प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। जो लोग विदेश में पढ़ रहे हैं, उनके ट्यूशन फीस के लिए पेरेंट्स से आर्थिक मदद की जरूरत पड़ेगी। बिजनेसमेन को कानूनी विवादों का हिस्सा बनना पड़ सकता है। जिससे पैसे खर्च हो सकते हैं।
वृषभ हेल्थ राशिफल : दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। वृषभ राशि के कुछ जातकों को प्रोफेशनल लाइफ के बिजी शेड्यूल के चलते मेंटल स्ट्रेस हो सकता है। शाम को टहलने जाएं। कुछ समय पेड़ की नीचे बैठे। आपको सीने से जुड़ी समस्या हो सकती है। फीमेल्स के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपको अपने डाइट पर ध्यान देना होगा।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।