27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति से इन राशियों को होगा लाभ
ज्योतिषशास्त्र में सूर्य और चंद्र को विशेष स्थान प्राप्त होता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। वहीं चंद्र देव को मन का कारक ग्रह कहा जाता है। 27 अप्रैल 2025 को सूर्य और चंद्रमा की युति होने जा रही है।

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य और चंद्र को विशेष स्थान प्राप्त होता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। वहीं चंद्र देव को मन का कारक ग्रह कहा जाता है। 27 अप्रैल 2025 को सूर्य और चंद्रमा की युति होने जा रही है। इस समय सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं। 27 अप्रैल को चंद्रमा भी मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य जहां 1 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं तो चंद्रमा हर 2.25 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। सभी ग्रहों में चंद्रमा सबसे तेज चाल चलते हैं। सूर्य और चंद्र की युति से कुछ राशियों को विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं, सूर्य और चंद्र की युति से किन राशियों को होगा फायदा-
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित होगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन की तंगी से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। करियर में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।
सिंह राशि : मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। रिश्तों के मनमुटाव दूर होंगे।
कन्या राशि : शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। सिंगल जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। इस दौरान कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।